1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लंका प्रीमियर लीग 2021 5 दिसंबर से होगा शुरू

लंका प्रीमियर लीग 2021 5 दिसंबर से होगा शुरू

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 18, 2021 07:37 pm IST,  Updated : Oct 18, 2021 07:37 pm IST

लंका प्रीमियर लीग 2021 का सीजन 5 दिसंबर से शुरू हो जाएगा।

Lanka Premier League to kick off on December 5- India TV Hindi
Lanka Premier League to kick off on December 5 Image Source : TWITTER HANDLE/@LPLT20

लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) 2021 पांच दिसंबर से कोलंबो में शुरू होगा जिसमें पहला मैच गॉल और जाफना के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट के पहले दौर में 20 मैच खेले जाएंगे। ये सभी मैच कोलंबो में होंगे।

इसके बाद क्वॉलीफायर, एलिमिनेटर और फाइनल मैच हम्बनटोटा में खेले जाएंगे। लीग का फाइनल 23 दिसंबर को हम्बनटोटा में होगा। एलपीएल श्रीलंका का शीर्ष स्तर का घरेलू टूर्नामेंट है जिसमें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर भी हिस्सा लेते हैं। इसमें कुल 24 मैच होंगे।

Ire vs Ned, T20 World Cup: 7 विकेट से आयरलैंड ने दर्ज की जीत

लीग चरण में पहले दो स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच पहला क्वालीफायर जबकि तीसरे और चौथे स्थान की टीम के बीच एलिमिनेटर खेला जाएगा। पहले क्वालीफायर में हारने वाली टीम और एलिमिनेटर की विजेता टीम दूसरे क्वालीफायर में आमने सामने होंगी। दोनों क्वालीफायर की विजेता टीमें फाइनल में भिड़ेंगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल