मुंबई: संयुक्त अरब अमीरात में फरवरी 2016 से मास्टर्स चैम्पियन्स लीग शुरु होगी जिसमें ब्रायन लारा सहित क्रिकेट को अलविदा कह चुके कई महान खिलाड़ी भाग लेंगे। टी 20 वाली इस लीग का फॉरमेट कुछ अलग होगा।
पहले साल इस प्रतियोगिता में छह टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें सिर्फ वो ही खिलाड़ी नज़र आएंगे जो अंतरराट्रीय क्रिकेट केल चुके हैं और रिटायर हो चुके हैं।
लीग के चैयरमैन ज़फ़र शाह ने कहा कि ये प्रतियोगिता अपने आप में अनूठी होगा जिसमें लोग अपने हीरों को दोबारा एक्शन में देखेंगे।
इस मौक़े पर लारा ने कहा कि उन्हें इस प्रतियोगिता से जुड़कर बहुत खुशी हो रही है।