1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंका में नार्दर्न प्रोविन्स के गवर्नर नियुक्त किये जाएंगे दिग्गज स्पिनर मुरलीधरन

श्रीलंका में नार्दर्न प्रोविन्स के गवर्नर नियुक्त किये जाएंगे दिग्गज स्पिनर मुरलीधरन

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 28, 2019 08:37 am IST,  Updated : Nov 28, 2019 08:37 am IST

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने उन्हें इस पद को स्वीकार करने के लिये निजी तौर पर निमंत्रण भेजा है। 

Muthiah Muralitharan- India TV Hindi
Muthiah Muralitharan Image Source : GETTY IMAGES

कोलंबो। श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन जल्द ही देश के तमिल बहुल क्षेत्र नार्दन प्रोविन्स के गवर्नर के रूप में एक अलग तरह की पारी शुरू कर सकते हैं। 

मीडिया की बुधवार की रिपोर्टों के अनुसार श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने उन्हें इस पद को स्वीकार करने के लिये निजी तौर पर निमंत्रण भेजा है। 

टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक 800 विकेट लेने वाले 47 वर्षीय मुरलीधरन उन तीन नये गवर्नर में शामिल हैं जिनको राजपक्षे ने इस पद के लिये चुना है। 

डेली मिरर समाचार पत्र ने राष्ट्रपति सचिवालय के सूत्रों के हवाले से कहा, ‘‘राष्ट्रपति गोटवाया राजपक्षे ने मुरलीधरन को नार्दर्न प्रोविन्स का गवर्नर पद संभालने के लिये निजी तौर पर आमंत्रित किया है। ’’ 

मुरलीधरन ने मार्च 2005 में चेन्नई की रहने वाली मधिमलार राममूर्ति से शादी की थी। उन्होंने 2010 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल