1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 45 साल की उम्र तक क्रिकेट खेलना चाहते हैं क्रिस गेल

45 साल की उम्र तक क्रिकेट खेलना चाहते हैं क्रिस गेल

 Edited By: Bhasha
 Published : Jan 09, 2020 08:46 pm IST,  Updated : Jan 09, 2020 08:46 pm IST

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज क्रिस गेल ने कहा कि वह 45 साल की उम्र तक क्रिकेट खेलना चाहते हैं। इससे पहले उनका संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है।

Chris Gayle,Gayle,Chattogram Challengers,Bangladesh Premier League,Gayle age,Chris Gayle age- India TV Hindi
Chris Gayle Image Source : GETTY IMAGE

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने कहा कि वह जब तक संभव हो तब तक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में बने रहना चाहते हैं क्योंकि वह अब भी इस खेल को लेकर जुनूनी हैं। गेल ने साल 2019 के आखिर में कुछ समय आराम किया लेकिन अब वह बांग्लादेश प्रीमियर लीग में चटोग्राम चैलेंजर्स की तरफ से वापसी कर रहे हैं। 

गेल ने पत्रकारों से कहा, ‘‘बहुत से लोग अब भी क्रिस गेल को खेलते हुए देखना चाहते हैं। मेरे अंदर अब भी इस खेल के लिये प्यार और जुनून है। और मैं जितना संभव हो तब तक खेलना पसंद करूंगा। ’’ 

40 साल के इस क्रिकेटर ने कहा, ‘‘यहां तक कि फ्रेंचाइजी क्रिकेट में मैं अब भी दुनिया भर में यहां वहां कुछ मैच खेल रहा हूं क्योंकि मेरा अब भी मानना है कि मैं अब भी इस खेल की सेवा कर सकता हूं। मेरा शरीर मेरे साथ है और मुझे विश्वास है कि उम्र बढ़ने के साथ मैं युवा होता जाऊंगा।’’

गेल से जब पूछा गया कि वह कितने समय तक खेलना पसंद करेंगे, उन्होंने हल्के फुल्के अंदाज में कहा, ‘‘पैंतालीस अच्छा नंबर है। हां हम 45 लक्ष्य रख सकते हैं। 45 को लक्ष्य बनाते हैं यह अच्छा नंबर है। ’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल