नई दिल्ली: क्रिकेट इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी खिलाड़ी ने ट्रिपल सेंचुरी जड़ी है। इंग्लैंड में क्लब मैच के दौरान ऑलराउंडर लियम लिविंगस्टोन वनडे क्रिकेट इतिहास में पहली बार ट्रिपल सेंचुरी जड़कर दुनिया को अचंभित कर दिया है। लियम लिविंगस्टोन ने 138 गेंदों पर 350 रन बनाए।
अजूबे की बात है कि लियम ने 350 रन की पारी में 298 रन सिर्फ बाउंड्रीज जड़ के बनाए। ECB नैशनल क्लब चैंपियनशिप मैच में केल्डी के खिलाफ नैंटविच टाउन टीम की तरफ से खेलते हुए लिविंगस्टोन ने 34 चौके और 27 छक्के जड़कर यह इतिहास रचा।
लैंकशायर के ऑलराउंडर लियम ने रविवार को इंग्लैंड में 350 रन की पारी खेल कर वर्ल्ड रेकॉर्ड बनाया।
बड़ी बात यह है कि इसके लिए उन्होंने सिर्फ 138 गेंदों का सामना किया।