भारत और न्यूजीलैंड के बीच बे ओवल, माउंट माउंगानुई में खेले गए तीसरे वनडे मैच को मेजबानों ने 5 विकेट से जीतकर भारत का सूपड़ा साफ कर दिया है। 39 साल बाद न्यूजीलैंड की टीम भारत पर वाइट वॉश करने में कामयाब हो पाई है, वहीं वनडे क्रिकेट में 14 साल बाद किसी टीम ने भारत पर वाइटवॉश किया है। 297 रनों का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज निकोल्स (80) और गप्टिल (66) के अलावा कॉलिन डी ग्रैंडहोम (58*) ने अर्धशतकीय पारी खेली, वहीं भारत की ओर से चहल ने सबसे अधिक तीन विकेट चटकाए।
India vs New Zealand 3rd ODI Highlights:
IND 296/7 (50.0)
NZ 300/5 (47.1)*