England vs West Indies 1st Test Day 1 Highlights : 116 दिन का लंबा इंतजार खत्म हुआ और अब इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हो चुकी है। कोरोनावायरस के कहर की वजह से मार्च से ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट ठप पड़ा हुआ है। इस महामारी के बीच जब क्रिकेट बहाल होगा तो खिलाड़ियों को आईसीसी के नए दिशा निर्देशों को सख्ती से पालन करना होगा। आईसीसी द्वारा जारी किए गए इन दिशा निर्देशों में गेंद पर लार के बैन और बिना दर्शकों की मौजूदगी के मैच के आयोजन जैसे कई नियम है। इस वजह से इसे क्रिकेट का नया युग भी कहा जा रहा है।
पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड के नियमित कप्तान जो रूट निजी कारणों के चलते टीम के साथ नहीं होगे जिसकी वजह से बेन स्टोक्स को कप्तानी सौंपी गई है। इस तरह बेन स्टोक्स ने अपने करियर में बतौर इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान पहले मैच का टॉस जीता, इस तरह वो इंग्लैंड की तरफ से टेस्ट क्रिकेट की कप्तानी करने वाले 81वें कप्तान बन गए हैं। जिसके चलते इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया मगर बारिश और खराब रौशनी के कारण पहले दिन सिर्फ 17.4 ओवरों का खेल हो सका और इंग्लैंड ने एक विकेट खोकर 35 रन बनाए।
इंग्लैंड पहली पारी :
ENG 35/1 (17.4)