1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विश्व कप 2019, न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका मैच 25: कब, कहां और कैसे देखें लाइव क्रिकेट मैच

विश्व कप 2019, न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका मैच 25: कब, कहां और कैसे देखें लाइव क्रिकेट मैच

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 18, 2019 11:20 pm IST,  Updated : Jun 20, 2019 12:24 am IST

न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका वर्ल्ड कप 2019 कब, कहां और कैसे देख सकते हैं मैच, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर

लाइव क्रिकेट स्ट्रीमिंग न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका वर्ल्ड कप 2019 कब, कहां और कैसे देख सकते हैं मै- India TV Hindi
लाइव क्रिकेट स्ट्रीमिंग न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका वर्ल्ड कप 2019 कब, कहां और कैसे देख सकते हैं मैच, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर

अफगानिस्तान के खिलाफ जीत का खाता खोलने के बाद दक्षिण अफ्रीका को आईसीसी विश्व कप-2019 के अपने अगले मैच में बुधवार को न्यूजीलैंड का सामना करना है। दोनों टीमें एजबेस्टन मैदान पर आमने-सामने होंगी। अपने पहले तीन मैचों में हार झेलने वाली दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन किया और उसकी स्पिन के खिलाफ की कमजोरी दिखने को नहीं मिली थी। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के लिए अच्छी बात यह थी कि उसके सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला लय में आ रहे हैं। अमला ने अफगानिस्तान के खिलाफ आराम से विकेट पर पैर जमाए थे और वो आत्मविश्वास हासिल किया था जो उन्हें आने वाले मैचों में मददगार साबित हो सकता है। 

यहां जानें मैच से जुड़ी अहम जानकारियां

न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका विश्व कप 2019 का 25वां मैच कब खेला जाएगा?

न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका विश्व कप 2019 का 25वां मैच 19 जून को खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका विश्व कप 2019 का 25वां मैच कहां खेला जाएगा?

न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका विश्व कप 2019 का 25वां मैच एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेला जायेगा।

न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका विश्व कप 2019 के 25वें मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समय के मुताबिक टीवी पर कितने बजे देख सकेंगे?

न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका विश्व कप 2019 के 25वें मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समय के मुताबिक शाम 3:00 बजे से लाइव देख सकेंगे।

न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका विश्व कप 2019 का 25वां मैच किस टीवी चैनल पर देख सकेंगे?

न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका विश्व कप 2019 का 25वां मैच आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनल्स पर देख सकते हैं। हिंदी कमेंट्री के लिए मैच स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर देखा जा सकता है।

न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका विश्व कप 2019 के 25वें मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका विश्व कप 2019 के 25वें मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल