राजकोट: IPL 2017 के तीसरे मैच में आज यहां कोलकता नाइट राइडर्स ने गुजरात लॉयंस को 10 विकेट से हरा दिया। कोलकता ने 184 का लक्ष्य 14.5 ओवर में प्राप्त कर लिया। ओपनर क्रिस लेन (93) और कप्तान गौतम गंभीर (76) ने शानदार बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन किया और गुजरात के बॉलरों को पार्क के चारों तरफ उड़ाया। लेन ने 6 चौक्के और 8 छक्के लगाए जबकि गंभीर ने 12 चौक्के लगाए।
गुजरात लॉयंस ने KKR के सामने जीत के लिए 184 का लक्ष्य रखा है। गुजरात की तरफ से कप्तान ने सुरेश रैना ने नाबाद 68 रन बनाए जबकि कार्तिक ने 47 और मैक्कलम ने 35 रन बनाए।
कोलकता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया था।
गुजरात लॉयंस: डी स्मिथ, ब्रेंडन मैक्कलम, जेजे रॉय, सुरेश रैना (कप्तान), एरॉन फ़िंच, दिनेश कार्तिक, एस.एस. गोनी, पी.कुमार, एस बी. जकाती, डी.एस. कुलकर्णी, एक कौशिक।
कोलकता नाइट राइडर्स: गौतम गंभीर (कप्तान), रॉबिन उथप्पा, एम.के. पांडे, सी.ए. लेन, यूसुफ पठान, एस.ए. यादव, क्रिस वोक्स, पीयूष चावला, कुलदीप यादव, सुनील नारिने, टी.ए. बोल्ट।
लाइव अपडेट्स:
-KKR की 10 विकेट से जीत, क्रिस लेन 93 (41) गंभीर 76 (48)
- KKR 14 ओवर के बाद 116/0, लेन 73, गंभीर 76
- KKR 10 ओवर के बाद 116/0, लेन 60, गंभीर 50
-गौतम गंभीर का अर्ध शतक, KKR 116/0
- KKR 7 ओवर के बाद 96/0, लेन 50, गंभीर 40
- KKR 3 ओवर के बाद 37/0, गंभीर 13, लेन 22
-कोलकता की पारी की शुरुआत। गौतम गंभीर और लेन क्रीज़ पर
-कार्तिक आउट, 25 बॉल पर 47 रन बनाए
-गुजरात 19 ओवर के बाद 169/3, रैना 63, कार्तिक 39
-रैना को दो जीवन दान मिल चुके हैं
-पठान ने छोड़ा रैना का कैच
-गुजरात 16 ओवर के बाद 130/2, रैना 50, कार्तिक 15
-फिंच आउट, कुलदीप ने करवाया कैच आउट
-गुजरात 10 ओवर के बाद 91/2, रैना 25, फ़िंच 15
- फ़िंच ने आते ही पठान की दो बॉल पर दो छक्के लगाए
-मैक्कलम आउट, कुलदीप ने किया lbw, मैक्कलम ने बनाए 35 (24)
-बॉलिंग में बदलाव, क्रिस वोक्स आक्रमण पर
-मैक्कलम 4 चौक्के और 1 छक्का लगा चुके हैं
-कुलदीप यादव आक्रमण पर
-गुजरात 6 ओवर के बाद 52/1, मैक्कलम 23, रैना 14
- रैना क्रीज़ पर
- रॉय आउट, चावला की बॉल पर पठान ने पकड़ा कैच
-इस ग्राउंड पर लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम चार बार जीती है जबकि एक ही बार लक्ष्य को डिफ़ेंड किया जा सका है।