1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Aus 3rd Test, Day 5 Highlights : विहारी और अश्विन ने अपनी झुझारू पारी से सिडनी टेस्ट कराया ड्राॅ, 1-1 से बराबरी पर सीरीज

Ind vs Aus 3rd Test, Day 5 Highlights : विहारी और अश्विन ने अपनी झुझारू पारी से सिडनी टेस्ट कराया ड्राॅ, 1-1 से बराबरी पर सीरीज

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 11, 2021 04:31 am IST,  Updated : Jan 11, 2021 12:44 pm IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इस मैच के 5वें दिन के अपडेट्स के लिए इंडिया टीवी के साथ बने रहें।

India vs Australia 3rd Test- India TV Hindi
India vs Australia 3rd Test Image Source : GETTY IMAGES

नमस्कार! इंडिया टीवी के लाइव क्रिकेट ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैच की बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला सिडनी में खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच के चौथे दिन भारत ने 2 विकेट खोकर 98 रन बना लिए है। चेतेश्वर पुजारा 9 और कप्तान अजिंक्य रहाणे 4 रन बनाकर नाबाद हैं। टीम इंडिया अभी भी ऑस्ट्रेलिया द्वारा दिए गए 407 रनों के टारगेट से 309 रन पीछे है। भारत ने दूसरी पारी में रोहित (52) और शुभमन गिल (31) का विकेट खो दिए हैं।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 338 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में भारत 244 रन ही बना सकी थी। इसके बाद आस्ट्रेलिया ने कैमरन ग्रीन (84 रन), स्टीव स्मिथ (81 रन) और मार्नस लाबुशेन (73 रन) की बदौलत 6 विकेट खोकर 312 रनों पर अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी। इस तरह भारत को जीत के लिए 407 रनों का विशाल लक्ष्य मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को रोहित और गिल ने 71 रन की साझेदारी करते हुए शानदार शुरुआत दिलाई। भारत को पहला झटका 23वें ओवर में शुभमन गिल के रुप में लगा। हेजलवुड की गेंद पर गिल ने विकेटकीपर टिम पेन को कैच थमाया। गिल ने डीआरएस लिया लेकिन उन्हें वापस जाना पड़ा। इसके बाद रोहित ने नाथन लियोन के ओवर में चौके के साथ अर्धशतक जड़ा। हालांकि अगले ही ओवर में रोहित मिशेल स्टार्क को कैच दे बैठे। इसके बाद दिन का खेल खत्म होने तक रहाणे और पुजारा ने भारत का कोई भी विकेट नहीं गिरने दिया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल