1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लाइव क्रिकेट मैच स्ट्रीमिंग ऑनलाइन अपडेट्स कब, कहां और कैसे देखें भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5th ODI फाइनल मैच

लाइव क्रिकेट मैच स्ट्रीमिंग ऑनलाइन अपडेट्स कब, कहां और कैसे देखें भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5th ODI फाइनल मैच

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 12, 2019 05:55 pm IST,  Updated : Mar 13, 2019 01:21 pm IST

Live Streaming Cricket, India vs Australia 5th ODI Match: देखें भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वन डे फाइनल मैच ऑनलाइन स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर और लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स टीवी चैनल पर देख सकते है

लाइव क्रिकेट मैच स्ट्रीमिंग ऑनलाइन अपडेट्स कब, कहां और कैसे देखें भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5th ODI फाइन- India TV Hindi
लाइव क्रिकेट मैच स्ट्रीमिंग ऑनलाइन अपडेट्स कब, कहां और कैसे देखें भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5th ODI फाइनल मैच  Image Source : AP IMAGE

लाइव क्रिकेट मैच स्ट्रीमिंग ऑनलाइन अपडेट्स कब, कहां और कैसे देखें भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5th ODI फाइनल मैच 

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम जब भारत आई थी तब किसी ने नहीं सोचा था कि वह मेजबान टीम को टक्कर दे पाएगी। ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय जमीन पर कदम रखने के बाद सभी धारणाओं को खारिज किया और इस पांच मैचों की सीरीज 0-2 से पिछड़ने के बाद 2-2 से बराबरी पर ला दी जिसका पांचवां और निर्णायक मैच बुधवार को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेला जाएगा। पांच बार की विश्व विजेता सीरीज के शुरुआती दो मैच हार चुकी थी लेकिन उसने दमदार वापसी करते हुए लगातार दो मैच जीते और भारत को उस स्थिति में पहुंचा दिया जिसकी उम्मीद उसने अपने घर में शायद नहीं की होगी।

पहले दो मैच में भी ऑस्ट्रेलियाई टीम कम नहीं थी। उसने मेजबानों को बराबरी की टक्कर दी लेकिन अंतिम पलों में जीत उसके हाथ से निकल गई। लेकिन, आखिरी के दो मैचों में उसने ऐसा नहीं होने दिया। रांची में खेले गए तीसरे वनडे में उसने विशाल स्कोर खड़ा किया जिसे बचाने में उसके गेंदबाज सफल रहे। मोहाली में खेले गए चौथे वनडे में एश्टन टर्नर की तूफानी पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने भारत द्वारा रखे गए विशाल लक्ष्य को भी हासिल कर सीरीज में बराबर कर ली। टर्नर ने भारत के खिलाफ इसी सीरीज में हैदराबाद में ही वनडे में पदार्पण किया था। घरेलू क्रिकेट में फिनिशर के तौर पर मशहूर टर्नर ने भारतीय टीम के लिए नई चिंता खड़ी कर दी है। 

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पांचवा वनडे मैच कब खेला जाएगा?

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पांचवां वनडे मैच 13 मार्च (बुधवार) को खेला जाएगा।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पांचवां वनडे मैच का आयोजन कहां हो रहा है?
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पांचवें वनडे मैच का आयोजन दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में होगा।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पांचवां वनडे मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समय के मुताबिक टीवी पर कितने बजे देख सकेंगे?
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पांचवां वनडे मैच भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1:30PM (1 बजकर 30 मिनट) से लाइव देख सकेंगे। टॉस 1 बजे होगा।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पांचवां वनडे मैच किस टीवी चैनल पर देख सकेंगे?
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पांचवां वनडे मैच आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनल्स पर देख सकते हैं। हिंदी कमेंट्री के लिए मैच स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर देखा जा सकता है।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पांचवां वनडे मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें ?
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पांचवां वनडे मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप Hotstar पर देख सकते हैं।

इसके अलावा मैच की पल-पल की डिटेल व लाइव क्रिकेट स्कोर इंडिया टीवी पर पढ़ सकते हैं। 

(With IANS input)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल