1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चोट के कारण चैम्पियंस ट्रॉफी से बाहर हो सकते है लोकेश राहुल

चोट के कारण चैम्पियंस ट्रॉफी से बाहर हो सकते है लोकेश राहुल

 Written By: IANS
 Published : Apr 21, 2017 01:16 pm IST,  Updated : Apr 21, 2017 02:19 pm IST

लोकेश राहुल कंधे की चोट के कारण IPL10 से बाहर हैं। अब यही चोट राहुल के चेम्पियंस ट्रॉफी में न खेल पाने का कारण बन रही है।

lokesh rahul- India TV Hindi
lokesh rahul

नई दिल्ली: लोकेश राहुल कंधे की चोट के कारण IPL10 से बाहर हैं। अब यही चोट उनके चेम्पियंस ट्रॉफी में न खेल पाने का कारण बन सकती है। वेबसाइट क्रिकइंफो की मानें तो राहुल अभी अपनी चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए है, और उनका चैम्पियंस ट्रॉफी तक फिट होना संदेह के घेरे में है।

यह भी पढ़े:

 

वेबसाइट ने राहुल के हवाले से लिखा है, "मुझे इंतजार करना होगा लेकिन फिलहाल मेरे खेलने की कम ही सम्भावना है।" राहुल को आस्ट्रेलिया के साथ हुई चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच में चोट लगी थी। पुणे में हुए इस मैच के बाद भी राहुल चोट के साथ पूरी सीरीज में खेले। ​राहुल ने कहा है कि उन्हें पूरी तरह फिट होने में दो से तीन महीने का वक्त लग सकता है। राहुल ने यह भी कहा कि डाक्टर इस बात को लेकर हैरान हैं कि उन्हें यह चोट बल्लेबाजी के दौरान लगी है।

राहुल ने कहा, "डॉक्टर हैरान हैं कि मुझे यह चोट स्टीव ओकीफ की गेंद पर छक्का लगाते वक्त लगी है जबकि आमतौर पर ऐसी चोट दो खिलाड़ियों के आपस में भिड़ने के कारण लगती है।" राहुल के लिए बीती सीरीज काफी सफल रही थी। उन्होंने सात पारियों में छह अर्धशतकों के साथ 393 रन बनाए थे। उनका औसत 65.50 रहा था। वह उस सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल