1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया की तेज गेंदबाजी को 'बेस्ट' नहीं मानते शोएब अख्तर, ये है वजह

टीम इंडिया की तेज गेंदबाजी को 'बेस्ट' नहीं मानते शोएब अख्तर, ये है वजह

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 19, 2018 04:51 pm IST,  Updated : Jan 19, 2018 04:51 pm IST

दक्षिण अफ्रीका में भारतीय तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है।

भारतीय टीम- India TV Hindi
भारतीय टीम

भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण की पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा हो रही है और हाल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन शोएब अख्तर इसे सिर्फ एक शुरुआत के रूप में देखते हैं। अख्तर के मुताबिक भारत को अभी अच्छे तेज गेंदबाजों वाला देश बनने के लिये लंबा सफर तय करना है। लंबे समय के बाद भारत ने तेज गेंदबाजों का अच्छा पूल बनाया है और इनमें से पांच (ईशांत शर्मा, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह) दक्षिण अफ्रीका में टीम के साथ हैं। 

जब अख्तर से पूछा गया कि क्या ये भारत का सबसे अच्छा तेज गेंदबाजी आक्रमण है? इसके जवाब में अख्तर ने कहा, ‘मैं ऐसा नहीं कहूंगा। मैं कहूंगा कि वो धीरे धीरे सुधार कर रहे हैं और भारत को एक अच्छा गेंदबाजों वाला देश बनने में समय लगेगा।’ उन्होंने कहा, ‘पांच साल पहले, मैंने सोचा था कि वरुण ऐरोन, उमेश यादव और मोहम्मद शमी विदेशी दौरों पर भारत की तेज गेंदबाजी की अगुवाई करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, ऐरोन के साथ फिटनेस के मुद्दे रहे, यादव ने टुकड़ों में प्रदर्शन किया और कभी कभार वो काफी खराब रहे जैसे वहाब रियाज।’ 

हालांकि अख्तर का मानना है कि गेंदबाजों का मौजूदा प्रदर्शन अच्छा ‘संकेत’ है। आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका में भारतीय तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और चारों पारियों में मेजबान टीम को ऑल आउट करने में अहम भूमिका निभाई। टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 24 जनवरी से खेलेगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल