1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लॉर्ड्स टेस्ट : न्यूजीलैंड का इंग्लैंड को ठोस जवाब

लॉर्ड्स टेस्ट : न्यूजीलैंड का इंग्लैंड को ठोस जवाब

 Written By: IANS
 Published : May 23, 2015 08:36 am IST,  Updated : May 23, 2015 08:41 am IST

लंदन: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को लॉर्ड्स मैदान पर जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन दमदार प्रदर्शन करते हुए पहले इंग्लैंड की पहली पारी 389 रनों पर समेट दी और उसके बाद ठोस

लॉर्ड्स टेस्ट :...- India TV Hindi
लॉर्ड्स टेस्ट : न्यूजीलैंड का इंग्लैंड को ठोस जवाब

लंदन: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को लॉर्ड्स मैदान पर जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन दमदार प्रदर्शन करते हुए पहले इंग्लैंड की पहली पारी 389 रनों पर समेट दी और उसके बाद ठोस बल्लेबाजी करते हुए दिन का खेल खत्म होने तक - विकेट पर 303 रन बना लिए। दिन का खेल खत्म होने तक केन विलियमसन 92 और रॉस टेलर 47 रन बनाकर नाबाद लौटे।

पहली पारी के आधार पर अब न्यूजीलैंड मात्र 86 रन पीछे रह गया है, जबकि उसके आठ विकेट भी शेष हैं।

न्यूजीलैंड को मार्टिन गुप्टिल (70) और टॉम लाथम (59) ने सधी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 148 रन जोड़े। हालांकि चायकाल से ठीक पहले दोनों बल्लेबाज जल्दी-जल्दी पवेलियन लौट गए।

मोइन अली ने लाथम के रूप में इंग्लैंड को पहली सफलता दिलाई। लाथम पगबाधा हुए। अगले ही ओवर में स्टुअर्ट ब्रॉड ने गुप्टिल को भी गैरी बालांस के हाथों कैच करा दिया।

हालांकि जल्दी-जल्दी अपने दो विकेट गंवाने के बाद न्यूजीलैंड ने एकबार फिर दमदार वापसी की। विलियमसन और टेलर ने तीसरे विकेट के लिए 155 रनों की नाबाद साझेदारी कर टीम को 300 के पार पहुंचाया।

इससे पहले सात विकेट पर 354 रनों के स्कोर से आगे खेलने उतरी इंग्लैंड टीम अपनी पारी को दूसरे दिन सिर्फ 10.5 ओवर और बढ़ा सकी।

पहले दिन 49 रनों पर नाबाद लौटे मोइन अली (58) अर्धशतक बनाने के बाद दिन के पहले विकेट के रूप में पवेलियन लौटे। इसके बाद पूरी टीम पहले दिन के स्कोर में मात्र 35 रन जोड़कर पवेलियन लौट गई।

पहले दिन इंग्लैंड के लिए जोए रूट (98), बेन स्टोक्स (92) और जोस बटलर (67) ने अहम पारियां खेलीं।

न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बोउल्ट और पदार्पण मैच खेल रहे मैट हेनरी ने चार-चार विकेट हासिल किए।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल