1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. महेंद्र सिंह धोनी के घर आया नया महमान, पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

महेंद्र सिंह धोनी के घर आया नया महमान, पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

 Reported By: IANS
 Published : May 08, 2021 04:28 pm IST,  Updated : May 08, 2021 04:28 pm IST

अब धोनी ने रांची के बाहरी इलाके में अपने सात एकड़ के फार्महाउस पर पहुंचने के तुरंत बाद एक काले रंग का एक घोड़ा खरीदा है।

Mahendra Singh Dhoni house New dignity came wife Sakshi gave information on Instagram- India TV Hindi
Mahendra Singh Dhoni house New dignity came wife Sakshi gave information on Instagram Image Source : PTI

रांची। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बड़े कुत्तों से प्यार है और यह बात हर कोई अच्छी तरह से जानता है। लेकिन अब धोनी ने रांची के बाहरी इलाके में अपने सात एकड़ के फार्महाउस पर पहुंचने के तुरंत बाद एक काले रंग का एक घोड़ा खरीदा है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी दिल्ली से रांची पहुंचे हैं, जहां वह बायो बबल में कोविड-19 मामले सामने आने और आईपीएल के स्थगित होने के बाद रूके हुए थे।

धोनी की पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर चेतक का वीडियो शेयर किया है। साक्षी ने लिखा, " चेतक, आपका हमारे घर में स्वागत है। जब आप लिली ( धोनी का पालतू कुत्ता) से मिले तो आपने एक सच्चे जेंटलमैन की तरह भद्र व्यवहार किया। आप हंसी- खुशी हमारे फैमिली पैक में स्वीकार किए जाते हैं।"

चेन्नई टीम के धोनी दूसरे ऐसे क्रिकेटर हैं, जिनके पास काले रंग क घोड़ा है। उनके अलावा आलराउंडर रवींद्र जडेजा के पास भी काले रंग का घोड़ा है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल