1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने प्रशंसा और शुभकामनाओं के लिए पीएम मोदी को कहा 'शुक्रिया'

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने प्रशंसा और शुभकामनाओं के लिए पीएम मोदी को कहा 'शुक्रिया'

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 20, 2020 02:25 pm IST,  Updated : Aug 20, 2020 02:29 pm IST

प्रधानमंत्री मोदी ने भी धोनी को उनके सन्यास पर एक शुभकामनाओं से भरा पत्र भेजा था। जिसका आभार धोनी ने सोशल मीडिया में ट्वीट के जरिए व्यक्त किया है।

PM Modi and MS Dhoni- India TV Hindi
PM Modi and MS Dhoni Image Source : PTI/GETTY IMAGES

महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को अचानक अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेकर सभी को चौंका दिया। जिसके बाद फैन्स और क्रिकेट दिग्गजों ने सोशल मीडिया के जरिये धोनी को बधाई संदेश दिए और भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। इस कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र सिंह मोदी ने भी धोनी को उनके सन्यास पर एक शुभकामनाओं से भरा पत्र भेजा था। जिसमें धोनी के बारे में काफी कुछ लिखा था। ऐसे में अब धोनी ने पीएम मोदी का आभार सोशल मीडिया में ट्वीट के जरिए व्यक्त किया है। 

धोनी ने ट्वीटर पर लिखा, "एक कलाकार, सैनिक और स्पोर्ट्सपर्सन जिस चीज के लिए तरसते हैं, वह है प्रशंसा, कि उनकी मेहनत और बलिदान को हर किसी ने देखा और अब सराहा जा रहा है। इसलिए प्रशंसा और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी।" 

गौरतलब है कि पिछले साल आईसीसी विश्वकप 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेलने के बाद से धोनी ने टीम इंडिया से किनारा कर लिया था। जिसके बाद वो अपनी आर्मी की ट्रेनिंग करने कश्मीर गए और उसके बाद भी टीम इंडिया से नहीं जुड़े। इस तरह अपने पहले और अंतिम मैच में भी रनआउट रहने वाले धोनी के बारे में चर्चा से बाजार गर्म हो चुका था कि वो अब संन्यास लेंगे या नहीं। मगर आईपीएल के मार्च में टलने और उसके बाद कोरोना काल में चार महीने घर में रहने के बाद आईपीएल 2020 के शुरू होने से ठीक पहले धोनी ने 15 अगस्त को अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से अलविदा कहकर सभी को चौंका दिया। इतना ही नहीं उनके साथ टीम इंडिया के सुरेश रैना जो कि धोनी के काफी अच्छे दोस्त हैं उन्होंने भी अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था।

बता दें कि धोनी भारत को आईसीसी की तीनो ट्रॉफी ( 2007 टी20 विश्वकप, 2011 विश्वकप और 2013 चैम्पियंस ट्राफी ) जिताने वाले एकमात्र कप्तान हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से साल 2014 में ही संन्यास ले लिया था। जिसके बाद पिछले साल 2019 विश्वकप में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में रन आउट होने के बाद अब धोनी ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। हलांकि इसके बावजूद वो 19 सितंबर से शुरू होने वाले आईपीएल में चेन्नई की टीम के लिए कप्तानी करते हुए जरूर नजर आएंगे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल