1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. न्यूजीलैंड के गेंदबाजी कोच नियुक्त किए गए मास्कारेनहास

न्यूजीलैंड के गेंदबाजी कोच नियुक्त किए गए मास्कारेनहास

 Written By: IANS
 Published : Jun 07, 2015 04:40 pm IST,  Updated : Jun 07, 2015 04:40 pm IST

वेलिंग्टन: इंग्लैंड और हैम्पशायर के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी दमित्री मास्कारेनहास को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है। वर्ष 2007 से 2009 के बीच इंग्लैंड के लिए 34 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले

न्यूजीलैंड के...- India TV Hindi
न्यूजीलैंड के गेंदबाजी कोच नियुक्त किए गए मास्कारेनहास

वेलिंग्टन: इंग्लैंड और हैम्पशायर के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी दमित्री मास्कारेनहास को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है। वर्ष 2007 से 2009 के बीच इंग्लैंड के लिए 34 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले मास्कारेनहास की नियुक्ति पूर्णकालिक आधार पर हुई है। इंग्लैंड दौरे पर मास्कारेनहास अनियमित कोच के तौर पर यह भूमिका पहले से निभा रहे हैं।

मास्कारेनहास इस पद पर न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज शेन बांड का स्थान लेंगे, जिन्होंने इस साल आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में आयोजित विश्व कप के बाद यह पद त्याग दिया था।

क्रिकेट न्यूजीलैंड ने कहा है कि मास्कारेनहास की नियुक्ति दो साल के लिए हुई है। टीम प्रबंधन से सकारात्मक संकेत मिलने के बाद मास्कारेनहास की नियुक्ति को हरी झंडी दी गई।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।