1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND Vs BAN: अश्विन, हरभजन की फिरकी ने किया कमाल, मैच ड्रा, रैंकिग पर असर

IND Vs BAN: अश्विन, हरभजन की फिरकी ने किया कमाल, मैच ड्रा, रैंकिग पर असर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 14, 2015 06:26 pm IST,  Updated : Jun 15, 2015 03:33 pm IST

नयी दिल्ली: बांग्लादेश और भारत के बीच फतुल्ला मैदान पर खेला गया इकलौते टेस्ट मैच में बारिश ने भी खूब आंखमिचोली खेला। फतुल्लाह में पांचवे दिन देरी से शुरु हुआ टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया

IND Vs BAN: अश्विन, हरभजन का...- India TV Hindi
IND Vs BAN: अश्विन, हरभजन का जलवा, मैच ड्रा

नयी दिल्ली: बांग्लादेश और भारत के बीच फतुल्ला मैदान पर खेला गया इकलौते टेस्ट मैच में बारिश ने भी खूब आंखमिचोली खेला। फतुल्लाह में पांचवे दिन देरी से शुरु हुआ टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है। टीम इंडिया के 462 रन के जवाब में रविवार को बांग्लादेश अपनी पहली पारी में 256 रन पर ही सिमट गई। जसमें भारतीय गेंदबाज अश्विन और हरभजन की भूमिका सबसे अहम रही।

फॉलोऑन दिए जाने के बाद मेजबान ने दूसरी पारी में दिन का खेल खत्म होने तक 15 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए मात्र 23 रन बनाए। तमीम (16) और कैस (7) पर नाबाद वापसी की। लेकिन मैच ड्रा होने के बाद भारतीय टीम को नुकसान भी हुआ है। अब वह 97 अंकों के साथ टेस्ट रैंकिंग में न्यूजीलैंड के बाद चौथे स्थान पर खिसक गई।

मैच शुरू होने के दौरान टीम इंडिया न्यूजीलैंड के साथ तीसरे स्थान पर थी। भारत को अपनी रैंकिंग बचाने कि लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी था। देखा जाए तो इस मैच का ड्रा होने का बारिश था। लगभग 250 ओवर बारिश के कारण बेकार चला गया।

विकेटकीपर बल्लेबाज लिट्टन दास ने किया कमाल

मेजबानी टीम की ओर से इमरूल कैस ने सर्वाधिक 72 रन बनाए लेकिन बांग्लादेशी विकेटकीपर बल्लेबाज लिट्टन दास ने कमाल की पारी खेली। दास ने 45 गेंद में 8 चौकों और एक छक्के की मदद से 44 रन बनाए। युवा बल्लेबाज सौम्य सरकार (37) ने भी अपने आक्रामक तेवर दिखाए लेकिन अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे। अश्विन ने सबसे पहले साकिब अल हसन (9) को पवेलियन भेजा जो कि विकेटकीपर रिद्धिमान साहा को कैच देकर चलते बने।

हरभजन और अश्विन की जोरदार गेंदबाजी

रविचंद्रन अश्विन और हरभजन सिंह की फिरकी ने इस मैच में जादू कर दिखाया। अपनी जोरदार गेंदबाजी से अश्विन ने (5) और हरभजन सिंह ने (3) विकेट लेकर बांग्लादेश टीम को फॉलोऑन के लिए मजबूर कर दिया। भारत ने इस टेस्ट मैच में पांचवें और अंतिम दिन रविवार को बांग्लादेश को 256 रनों पर समेट दिया।

टेस्ट रैंकिग

टेस्ट रैंकिंग में साउथ अफ्रीका (130) और ऑस्ट्रेलिया (108) के बाद तीसरे नंबर पर टीम इंडिया का नंबर आता था। जबकी भारत और न्यूजीलैंड 99 अंक पर थे ये दोनों टीमें एक बराबर पर थी। दशमलव के बाद की गणना में भारत तीसरे और न्यूजीलैंड चौथे स्थान पर था। मैच ड्रॉ होन पर इंडिया को 2 अंकों का नुकसान हुआ। और मेजबान टीम बांग्लादेश के पास इस मैच में गवांने के लिए कुछ भी नही था। इस टीम की रेटिंग 99 अंक है जिस हिसाब से ये टीम 9वें स्थान पर है।

स्कोर बोर्ड

भारत ने 6 विकेट नुकसान पर 462 रन पर पारी घोषित करने के बाद पांचवे दिन दिया फॉलोआन

बांग्लादेश पहली पारी में 256 रनों पर सिमटी

बांग्लादेश दूसरी पारी में 15 ओवर में 23 रन ही बना पायी।

खिलाड़ी आउट रन गेंद
इमरुल क़ैस      C.  साहा B.  हरभजन 72 139
मोमिनुल हक         C.  यादव B.  हरभजन 30  54
मुशफिकुर रहीम           C. रोहित B अश्विन   2  5
शाकिब अल हसन   

 C. साहB. अश्विन 

9     15
सौम्य सरकार          B.एरॉन          37    60
दास              C. रोहित B. अश्विन   44    45
सुवागता होम             C. रोहित B. अश्विन  9 25
तइजुल इस्लाम               नॉट आउट 10         27
मोहम्मद शाहिद         C. धवन B. हरभजन      6  9
जुबैर हुसैन                                रन आउट   0 0

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल