1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फतुल्लाह: बारिश के बाद फिर शुरु हुआ मैच, बांग्लादेश को एक विकेट का झटका

फतुल्लाह: बारिश के बाद फिर शुरु हुआ मैच, बांग्लादेश को एक विकेट का झटका

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 13, 2015 10:28 am IST,  Updated : Jun 13, 2015 01:37 pm IST

फतुल्लाह: में चल रहे एकमात्र टेस्ट में चौथे दिन बांग्लादेश ने अपनी पारी की शुरुआत में एक विकेट के नुकसान पर 75 रन बना बनाए। तमीम का यह विकेट अश्विन ने लिया। तमीम ने 21

फतुल्लाह: बारिश के बाद...- India TV Hindi
फतुल्लाह: बारिश के बाद शुरु हुआ मैच बाग्लादेश का पहला विकेट

फतुल्लाह: में चल रहे एकमात्र टेस्ट में चौथे दिन बांग्लादेश ने अपनी पारी की शुरुआत में एक विकेट के नुकसान पर 75 रन बना बनाए।

तमीम का यह विकेट अश्विन ने लिया। तमीम ने 21 बालों पर 19 रन बनाया। अब बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर मोमिनुल आये हैं।

अब क्रिज पर इमरुल कायेस और मोमिनुल की जोड़ी है।

ओपनर तमीम का विकेट अश्विन ने साहा के हाथों कैच करवा कर लिया।

एक बार फिर से बारिश होन के कारण मैच को रोका गया था। लेकिन अब बारिश होन के बाद मैच शुरु हो गया है। औऱ बांग्लादेश का स्कोर 1 विकेट के नुकसान के साथ 75 रन हो गया है। लगातार बारिश होने के कारण यहां पर मैच में बाधाएं आ रही हैं।

मैच के तीसरे दिन भारत ने 239 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। ओपनर धवन और विजय ने स्कोर 283 तक पहुंचाया। दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे धवन इस स्कोर पर शाकिब अल हसन का शिकार बन गए।

इसके बाद दो और विकेट जल्दी-जल्दी गिरे। रोहित छह और विराट 14 रन ही बना सके। लेकिन एक छोर पर जमकर खेल रहे विजय और अजिंक्या रहाणे (98) ने शतकीय साझेदारी कर बांग्लादेश की वापसी की उम्मीदों को तहस-नहस कर दिया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल