1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. महिला T20 विश्व कप के फाइनल के दौरान मेलबर्न स्टेडियम में मौजूद था कोरोना पीड़ित

महिला T20 विश्व कप के फाइनल के दौरान मेलबर्न स्टेडियम में मौजूद था कोरोना पीड़ित

 Reported By: IANS
 Published : Mar 12, 2020 08:57 pm IST,  Updated : Mar 12, 2020 08:57 pm IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में खेले गए महिला टी-20 विश्व कप फाइनल में एक दर्शक कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया है। 

महिला T20 विश्व कप के...- India TV Hindi
महिला T20 विश्व कप के फाइनल के दौरान मेलबर्न स्टेडियम में मौजूद था कोरोना पीड़ित Image Source : GETTY IMAGES

मेलबर्न| भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में खेले गए महिला टी-20 विश्व कप फाइनल में एक दर्शक कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) ने गुरुवार एक बयान में हालांकि जोर देते हुए कहा कि इस व्यक्ति के अन्य लोगों को संक्रमित करने का खतरा बेहद कम था। एमसीजी ने कहा, "रविवार को आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप फाइनल देखने पहुंचा एक व्यक्ति अब कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है।"

एमसीजी ने आगे कहा, "स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग ने व्यक्ति के उपचार की सलाह दी है और इससे आसपास की जनता और स्टाफ के बीच कोविड-19 के फैलने को कम जोखिम के रूप में बांटा गया है। यह व्यक्ति एमसीजी के सेक्शन ए 42 में नार्दर्न स्टैंड के लेवल 2 पर बैठा था।"

गौरतलब है कि फाइनल वाले दिन स्टेडियम में करीब 86,174 दर्शक मौजूद थे। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 85 रनों से हराकर रिकॉर्ड पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल