1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिस गेल ही नहीं और भी कई हैं रंगीन मिजाज़ खेल की दुनियां के

क्रिस गेल ही नहीं और भी कई हैं रंगीन मिजाज़ खेल की दुनियां के

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 09, 2016 12:09 pm IST,  Updated : Jan 09, 2016 12:09 pm IST

पिछले कुछ दिनों से वेस्ट इंडीज़ के बल्लेबाज़ क्रिस गेल सुर्ख़ियों में छाए हुए हैं लेकिन अपनी बैटिंग के लिये बल्कि अपनी रंगीन मिजाज़ी के लिये। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश प्रतियोगिता में एक मैच

gayle, tyson, warne- India TV Hindi
gayle, tyson, warne

पिछले कुछ दिनों से वेस्ट इंडीज़ के बल्लेबाज़ क्रिस गेल सुर्ख़ियों में छाए हुए हैं लेकिन अपनी बैटिंग के लिये बल्कि अपनी रंगीन मिजाज़ी के लिये। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश प्रतियोगिता में एक मैच के बाद एक महिला पत्रकार से रुमानी होने की कोशिश की वो भी 'अभद्र' टिप्पणी करके। मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि गेल पर प्रतिबांद लगाने की भी आवाज़ उठने लगी है।

लेकिन हम आपको बता दें कि रंगीन मिजाज़ी के मामले में गेल अकेले नहीं हैं। उनके पहले भी कई खिलाड़ी और खेल से जुड़े लोग महिला को लेकर विवादों में घिर चुके हैं। इस फ़ेहरिस्त में शेन वॉर्न, टाइगर वुड्स, माइक टाइसन और शाहिद अफरीदी जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं।

हम यहां आपको बता रहे हैं मैदान के बाहर लड़कियों और अपनी रंगीनमिजाजी की वजह से कौन कब चर्चा में रहा।

shane warne
shane warne

शेन वॉर्न

स्पिन लेजेंड शेन वॉर्न एक हज़ार महिलाओं से संबंध बनाने का दम भरते हैं। ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न का ये दावा भले ही कुछ अतिशयोक्ति लगे मगर उनकी रंगीन मिजाज़ी किसी से छिपी नहीं है। महिलाओं के मामले में वॉर्न कमज़ोर रहे हैं कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड की चेतावनी का भी उन पर कभी कोई असर नहीं पड़ा।

वॉर्न का दावा है कि एक हज़ार महिलाओं के साथ हमबिस्तर होने के बावजूद वह सिर्फ पांच बार ही पकड़े गए। वॉर्न के हेलन कोहेन, एंगेला गलागर, लॉरा सेयर्स, केरी कोलीमोर, लिज हर्ले, क्लोई कॉनरेड के साथ जग ज़ाहिर संबंध रहे हैं। उनकी कई आपत्तिजनक तस्वीरें भी मीडिया में आईं। लिज़ हर्ले और भारतीय उद्योगपति अरुण नायर की शादी भी वॉर्न की वजह से टूटी थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल