1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SL vs NZ: श्रीलंका के दो खिलाड़ियों के बीच हुई जबरदस्त टक्कर, अगले मैच में खेलना संदिग्ध

SL vs NZ: श्रीलंका के दो खिलाड़ियों के बीच हुई जबरदस्त टक्कर, अगले मैच में खेलना संदिग्ध

 Reported By: IANS
 Published : Sep 04, 2019 09:00 pm IST,  Updated : Sep 04, 2019 09:00 pm IST

मिशेल सैंटनर ने आखिरी ओवर में एक शॉट खेला और उस पर कैच पकड़ने के लिए मेंडिस लोंग ऑन से दौड़ कर आ रहे थे और जयासूर्या डीप मिडविकेट से दौड़ कर कैच के लिए आ रहे थे। 

team sri lanka- India TV Hindi
team sri lanka Image Source : AP

कोलंबो। कुशल मेंडिस और शेहान जयासूर्या का न्यूजीलैंड के साथ होने वाले तीसरे टी-20 मैच में खेलना संदिग्ध है। तीसरा मैच शुक्रवार को होना है। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों के घुटने में चोट है। यह दोनों मंगलवार को खेले गए दूसरे टी-20 मैच के अंतिम ओवर में एक-दूसरे से भिड़ गए थे। 

मिशेल सैंटनर ने आखिरी ओवर में एक शॉट खेला और उस पर कैच पकड़ने के लिए मेंडिस लोंग ऑन से दौड़ कर आ रहे थे और जयासूर्या डीप मिडविकेट से दौड़ कर कैच के लिए आ रहे थे। जयासूर्या ने कैच पकड़ लिया था, लेकिन फिर भी वह भागते हुए मेंडिस से भिड़ गए और गेंद सीमा रेखा के पार चली गई। 

श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने एक बयान में कहा, "मेंडिस को दाएं घुटने में चोट लगी है जबकि जयासूर्या को दाएं घुटने के ऊपर चोट लगी है। मेंडिस का आज (बुधवार) को एमआरआई हुआ जिसकी रिपोर्ट अभी आना बाकी है।"

अभी तक हालांकि दोनों के विकल्पों का ऐलान नहीं किया गया है। श्रीलंका पहले ही 0-2 से पीछे होकर सीरीज गंवा चुकी है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल