1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मिलर ने दक्षिण अफ्रीका को जीत दिलाई

मिलर ने दक्षिण अफ्रीका को जीत दिलाई

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 21, 2017 11:00 am IST,  Updated : Jan 21, 2017 11:00 am IST

सेंचुरियन: डेविड मिलर के 18 गेंद में 40 रन की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने वर्षा बाधित पहले टी20 क्रिकेट मैच में श्रीलंका को 19 रन से हराया। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते

david Miller- India TV Hindi
david Miller

सेंचुरियन: डेविड मिलर के 18 गेंद में 40 रन की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने वर्षा बाधित पहले टी20 क्रिकेट मैच में श्रीलंका को 19 रन से हराया। 

दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 126 रन बनाये। बारिश के कारण मैच प्रति टीम 10 ओवर का कर दिया गया था। जवाब में श्रीलंकाई टीम छह विकेट पर 107 रन ही बना सकी। 

श्रीलंका की शुरूआत अच्छी रही और निरोशन डिकवेला तथा धनंजय डिसिल्वा ने पहले विकेट के लिये 31 गेंद में 59 रन बनाये लेकिन इसके बाद वे लय कायम नहीं रख सके । डिकवेला 19 गेंद में 43 रन बनाकर लेग स्पिनर इमरान ताहिर का शिकार हुए । 

दक्षिण अफ्रीका के लिये मिलर ने अपनी पारी में तीन छक्के और तीन चौके जड़े । नये कप्तान फरहान बेहार्डियेन ने उनके साथ चौथे विकेट के लिये 23 गेंद में 51 रन बनाये । बेहार्डियेन ने 18 गेंद में नाबाद 31 रन बनाये । 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल