1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टैक्स नहीं चुका पाने पर मिस्बाह की लैंड क्रूजर जब्त

टैक्स नहीं चुका पाने पर मिस्बाह की लैंड क्रूजर जब्त

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 02, 2015 01:39 pm IST,  Updated : Jun 02, 2015 01:44 pm IST

कराची: पाकिस्तान के कप्तान मिस्बाह उल हक की लैंड क्रूजर गाड़ी फेडरल बोर्ड आफ रेवेन्यू एंड टैक्सेशन अधिकारियों ने टैक्स नहीं चुकाने के कारण जब्त कर ली।  एफबीआर अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि उन्होंने

टैक्स नहीं चुका पाने...- India TV Hindi
टैक्स नहीं चुका पाने पर मिस्बाह की लैंड क्रूजर जब्त

कराची: पाकिस्तान के कप्तान मिस्बाह उल हक की लैंड क्रूजर गाड़ी फेडरल बोर्ड आफ रेवेन्यू एंड टैक्सेशन अधिकारियों ने टैक्स नहीं चुकाने के कारण जब्त कर ली। 

एफबीआर अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि उन्होंने मिस्बाह की लैंड क्रूजर जब्त कर ली क्योंकि उनके रेकॉर्ड के मुताबिक उसकी कस्टम ड्यूटी और टैक्स नहीं चुकाए गए थे। पिछले साल अक्टूबर में एफबीआर ने करीब 39 लाख रुपये टैक्स नहीं चुकाने के कारण मिस्बाह के बैंक खाते सील कर दिए थे। 

बाद में मिस्बाह ने पाकिस्तान के फाइनैंस मिनिस्टर इशाक दर से इस्लामाबाद में मुलाकात करके मामले को सुलझाया। सूत्रों ने कहा कि एफबीआर ने नोटिस भेजने के बाद मिस्बाह की लैंड क्रूजर जब्त की। मिस्बाह इस समय श्रीलंका दौरे की तैयारी में मसरूफ हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल