1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया के इस खिलाड़ी ने काउंटी क्रिकेट के लिए छोड़ा आईपीएल

ऑस्ट्रेलिया के इस खिलाड़ी ने काउंटी क्रिकेट के लिए छोड़ा आईपीएल

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 02, 2018 04:00 pm IST,  Updated : Jan 02, 2018 04:03 pm IST

26 साल के इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने आईपीएल में अंतिम बार राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के लिए खेला था। पुणे ने इस खिलाड़ी को 4.8 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था।

राइजिंग पुणे...- India TV Hindi
राइजिंग पुणे सुपरजाएंट

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी मिशेल मार्श ने आईपीएल की जगह टेस्ट क्रिकेट को वरीयता दी है। 26 साल के मार्श आईपीएल में अंतिम बार राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के लिए खेले थे। फ्रेंचाइजी क्लब ने मार्श को 2016 में आयोजित नीलामी में 4.8 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था।

मिशेल मार्श
मिशेल मार्श

मार्श ने सोमवार को यहां मीडिया से कहा,"पैसे के लिहाज से आईपीएल में खेलना एक समझदारी भरा फैसला था लेकिन मैं अपने टेस्ट करियर को आगे बढ़ाना चाहता हूं। मेरा लक्ष्य आस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना है। आईपीएल में पैसा है लेकिन मैंने अपने क्रिकेट की खातिर यह फैसला लिया है।"

मार्श ने आस्ट्रेलिया के लिए अब तक 23 टेस्ट मैचों में 893 रन बनाने के अलावा 29 विकेट लिए हैं। 

मार्श ने कहा कि वह इंग्लैंड में जून में होने वाली वनडे सीरीज के लिए ध्यान लगाना चाहते हैं और अपने देश के लिए अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल