बेंगलूरू: मिताली राज न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला में भारतीय महिला टीम का नेतृत्व करेंगी। चयनकर्ताओं ने आज 21 संभावितों के नामों की घोषणा की।
कप्तान मिताली राज के अतिरिक्त संभावितों में रेलवे स्पोट्र्स प्रमोशन बोर्ड की छह और खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह, पूनम राउत, एकता विष्ट, पूनम यादव, निरंजना नगाराजन और एस शुभलक्ष्मी शामिल हैं।
चयनकर्ताओं ने किवियों के खिलाफ अभ्यास मैच के लिए भारत ए टीम की घोषणा भी की। भारत ए की 12 सदस्यीय महिला टीम की कमान वनिता वीआर को सौंपी गयी है।
पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला की शुरूआत 28 जून से होगी। सभी मैच बेंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जायेंगे। एकदिवसीय मैचों के बाद 11 जुलाई से तीन टी20 मैचों की श्रृंखला खेली जायेगी।
संभावित खिलाड़ी हैं :
मिताली राज :कप्तान:, झूलन गोस्वामी, हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, पूनम राउत, शिखा पांडेय, एमडी थिरूशकामिनी, कल्पना आर, वेदा कृष्णमृति, दिप्ती शर्मा, राजेश्वरी गायकवाड़, एकता विष्ट, स्नेह राना, पूनम यादव, निरंजना नागराजन, एस शुभलक्ष्मी, देविका वैद्य, प्रीति बोस, सुषमा वर्मा, वनिता वीआर और लतिका कुमारी।