Saturday, March 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मोदी ने क्रिकेट कूटनीति के तहत मालदीव के राष्ट्रपति सोलिह को बल्ला भेंट किया

मोदी ने क्रिकेट कूटनीति के तहत मालदीव के राष्ट्रपति सोलिह को बल्ला भेंट किया

Reported by: Bhasha Published : Jun 08, 2019 08:07 pm IST, Updated : Jun 08, 2019 08:07 pm IST

मोदी ने कहा, ‘‘ क्रिकेट से जुड़ाव! मेरे मित्र राष्ट्रपति सोलिह क्रिकेट के प्रशंसक है, इसलिए मैं उन्हें क्रिकेट विश्व कप 2019 में खेल रही भारतीय टीम के हस्ताक्षर वाला बल्ला भेंट कर रहा हूं। ’’  

मोदी ने क्रिकेट कूटनीति के तहत मालदीव के राष्ट्रपति सोलिह को बल्ला भेंट किया - India TV Hindi
Image Source : TWITTER: @NARENDRAMODI मोदी ने क्रिकेट कूटनीति के तहत मालदीव के राष्ट्रपति सोलिह को बल्ला भेंट किया   

माले। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत लोगों के बीच संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिये मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह के देश में खेल को बढ़ावा करने के मिशन में मदद करेगा। मालदीव दौरे पर गये मोदी ने क्रिकेट विश्व कप में खेल रहे भारतीय खिलाड़ियों के हस्ताक्षर वाला बल्ला सोहिल को भेंट किया। 

मोदी ने कहा, ‘‘ क्रिकेट से जुड़ाव! मेरे मित्र राष्ट्रपति सोलिह क्रिकेट के प्रशंसक है, इसलिए मैं उन्हें क्रिकेट विश्व कप 2019 में खेल रही भारतीय टीम के हस्ताक्षर वाला बल्ला भेंट कर रहा हूं। ’’

इससे पहले विदेश मंत्रालय ने गुरूवार को कहा था कि भारत मालदीव के क्रिकेट खिलाड़ियों को ट्रेनिंग में और इसे खेल के अपेक्षित स्तर तक लाने के लिये मदद कर रहा है। 

विदेश सचिव विजय गोखले ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि भारत इस दक्षिण एशियाई देश में एक स्टेडियम के निर्माण की तैयारी भी कर रहा है जिसके लिये भी उन्होंने अनुरोध किया है। 

अप्रैल में सेालिह बेंगलुरू में इंडियन प्रीमियर लीग मैच भी देखने पहुंचे थे और फिर उन्होंने मालदीव में भी एक क्रिकेट टीम बनाने की इच्छा व्यक्त की थी तथा इसके लिये अपनी टीम की ट्रेनिंग के मद्देनजर भारत की सहायता की मांग की। 

गोखले ने कहा, ‘‘उनके अनुरोध में मालदीव में एक क्रिकेट स्टेडियम बनाना भी है, हम इस पर विचार कर रहे हैं। ’’ उन्होंने कहा कि मंत्रालय मालदीव के क्रिकेटरों को ट्रेनिंग देने के लिये भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ काम कर रहा है। 

उन्होंने कहा, ‘‘मालदीव के क्रिेकेटरों को ट्रेनिंग देने के लिये, कोचिंग कार्यक्रम आयोजित करने के लिये और किट मुहैया कराने के लिये बीसीसीआई के एक दल ने मई के शुरू में मालदीव का दौरा किया। ’’ 

सोलिह के बेंगलुरू दौरे पर उन्हें भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और आईपीएल के मुख्य परिचालन अधिकारी हेमांग अमीन ने जर्सी भी भेंट की थी। 

इस मौके पर बीसीसीआई के महाप्रबंधक सबा करीम सहित शीर्ष अधिकारियों ने मालदीव के पूरे दल को प्रस्तुतिकरण दिया था। मालदीव क्रिकेट बोर्ड 1998 में एशियाई क्रिकेट परिषद का सदस्य बना और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से मान्यता प्राप्त है। 

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement