1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जानिए 5 ऐसे क्रिकेटर जिनपर दर्ज हो चुका है क्रिमिनल केस, भारत के 3 खिलाड़ी हैं शामिल

जानिए 5 ऐसे क्रिकेटर जिनपर दर्ज हो चुका है क्रिमिनल केस, भारत के 3 खिलाड़ी हैं शामिल

 Written By: Manoj Shukla
 Published : Mar 12, 2018 05:50 pm IST,  Updated : Mar 12, 2018 05:50 pm IST

मोहम्मद शमी पर उनकी पत्नी हसीन जहां ने कई धाराओं में केस दर्ज कराया है।

इन क्रिकेटरों पर भी लग...- India TV Hindi
इन क्रिकेटरों पर भी लग चुके हैं गंभीर आरोप

क्रिकेट को दुनिया का दूसरा सबसे लोकप्रिय खेल कहा जाता है। खिलाड़ियों को पूरी दुनिया में सम्मान और पहचाना जाता है। खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात होती है और पैसों की वजह से ग्लैमर भी इस खेल से दूर नहीं रह पाता। यही कारण है खिलाड़ी कभी-कभार ऐसे विवाद में फंस जाते हैं जो थाने या कोर्ट-कचहरी तक पहुंच जाता है। आज हम आपको उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिनपर क्रिमिनल केस दर्ज हो चुके हैं। कौन हैं ये खिलाड़ी आइए जानते हैं।

रुबैल होसैन (बांग्लादेश): बांग्लादेश के तेज गेंदबाज रुबैल होसैन पर भी क्रिमिनल केस दर्ज हो चुका है। 2015 विश्व कप से कुछ महीने पहले बांग्लादेश की एक्ट्रेस नज़नीन अक्तर ने रुबैल पर रेप का केस दर्ज करा दिया था। एक्ट्रेस ने आरोप लगाया था कि रुबैल ने उनके साथ शादी का झांसा देकर रेप किया। केस दर्ज करने के बाद रुबैल को हिरासत में ले लिया था लेकिन बाद में विश्व कप में हिस्सा लेने तक के लिए उन्हें जमानत दे गई थी। विश्व कप में बांग्लादेश ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था और इसलिए बाद में एक्ट्रेस ने केस वापस ले लिया था।

नवजोत सिंह सिद्धू (भारत): साल 2006 में भारत के ओपनर रहे नवजोत सिंह सिद्धू पर भी क्रिमिनल केस दर्ज किया गया था। सिद्धू और उनके दोस्त भुपिंदर सिंह संधू पर आरोप था कि उन्होंने गुरनाम सिंह को कार से खींचकर पीटा था। इसके बाद सिद्धू को 3 साल की सजा और 1 लाख फाइन की सजा सुनाई गई थी। हालांकि बाद में सिद्धू ने फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी और बाद में फैसला उनके पक्ष में आया था।

युवराज सिंह (भारत): युवराज सिंह की मुसीबतें तब बढ़ गई थीं जब युवराज सिंह के भाई ज़ोरावर सिंह की पत्नी ने अपने पति, सास शबनम सिंह और युवराज सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप लगा दिया था। बिग बॉस सीजन 10 में हिस्सा लेने वाली आकांक्षा ने कहा था कि उनकी सास और पति ने उन्हें परेशान किया जबकि युवराज सिंह ये सब देखकर भी चुप-चाप रहते थे। हालांकि बाद में युवराज पर कोई भी केस नहीं दर्ज किया गया था।

बेन स्टोक्स (इंग्लैंड): इस लिस्ट में इंग्लैंड और दुनिया के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर बेन स्टोक्स का भी नाम है। स्टोक्स पर आरोप था कि उन्होंने ब्रिस्टल में होटल के बाहर कुछ लोगों के साथ मारपीट की थी। इस मामले के कारण स्टोक्स को राष्ट्रीय टीम से भी बाहर कर दिया गया था और इस वजह से वो एशेज सीरीज में भी नहीं खेल सके थे। स्टोक्स पर मारपीट का मामला दर्ज किया गया था।

मोहम्मद शमी (भारत): अब इस लिस्ट में ताजा नाम है भारत के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी का। शमी की पत्नी ने उनपर दूसरी औरतों के साथ अवैध संबंध समेत कई आरोप लगाए हैं। आपको बता दें कि शमी के खिलाफ पश्चिम बंगाल के जाधवपुर थाने में पुलिस ने धारा 498-A, 376, 307, 323, 506, 328 और 34 के तहत एफआईआर दर्ज की है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल