1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तीसरे टी-20 में मिली जीत के बाद मोहम्मद शमी ने संजू सैमसन के साथ इस तरह मनाया जश्न

तीसरे टी-20 में मिली जीत के बाद मोहम्मद शमी ने संजू सैमसन के साथ इस तरह मनाया जश्न

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 29, 2020 11:11 pm IST,  Updated : Jan 29, 2020 11:11 pm IST

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 में मिली जीत के बाद मोहम्मद शमी ने संजू सैमसन के साथ टेबल टेनिस खेलते हुए कुछ इस तरह जश्न मनाया।

Sanju samson, Mohammad shami, India vs New Zealand, 3rd T20I- India TV Hindi
Sanju samson and Mohammad shami Image Source : INSTAGRAM

पांच टी-20 मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को हरा दिया। दोनों टीमों के बीच खेला गया यह तीसरा मुकाबला सुपरओवर तक गया लेकिन आखिर में नतीजा भारत के पक्ष में रहा और टीम ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।

इस मुकाबले में भारत के लिए बल्लेबाजी में रोहित शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन टीम की जीत में रोहित के अलावा मोहम्मद शमी के योगदान को भी नकारा नहीं जा सकता है। शमी ने पारी के आखिरी ओवर में जिस तरह से कसी हुई गेंदबाजी कर न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को जीत के जरुरी 180 रनों के लक्ष्य तक पहुंचने से रोका वह काबिलेतारीफ है।

इस रोमांचक जीत के बाज शमी मस्ती मूड में नजर आए। दरअसल भारतीय टीम में शामिल विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें दोनों टेबल टेनिस खेल हुए नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो में शमी खुश दिख रहे हैं और खुद हीरो बता रहे हैं।

आपको बता दें कि इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 179 का स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में मेजबान न्यूजीलैंड भी 20 ओवर में 179 रन ही बना पाई और नतीजा सुपरओवर में निकला।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल