1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शमी को लगता है कि वो बड़ा क्रिकेटर है तो वो ताकतवर है- हसीन जहां

शमी को लगता है कि वो बड़ा क्रिकेटर है तो वो ताकतवर है- हसीन जहां

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 03, 2019 06:37 pm IST,  Updated : Sep 03, 2019 06:37 pm IST

कोर्ट के इस फैसले से शमी की पत्नी हसीन जहां बहुत खुश है और उन्होंने कोर्ट का शुक्रिया अदा किया है और साथ ही शमी के बारे में कहा है कि उसे लगता है कि वो एक बड़ा क्रिकेटर है तो वो ताकतवर है।

मोहम्मद शमी- India TV Hindi
मोहम्मद शमी Image Source : GETTY IMAGES

एक तरफ भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी गेंद से अच्छी परफॉर्मेंस कर सबको प्रभावित कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ उनके परिवारिक मामले सुलझने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही घरेलू हिंसा के केस में कोर्ट ने मोहम्मद शमी की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया है। अलीपुर कोर्ट ने उन्हें 15 दिनों के अंदर सरेंडर करने को कहा है। 

कोर्ट के इस फैसले से शमी की पत्नी हसीन जहां बहुत खुश है और उन्होंने कोर्ट का शुक्रिया अदा किया है और साथ ही शमी के बारे में कहा है कि उसे लगता है कि वो एक बड़ा क्रिकेटर है तो वो ताकतवर है।

हसीन जहां ने एएनआई से बात करते हुए कहा "मैं न्यायिक प्रणाली का आभारी हूं। मैं अब एक साल से अधिक समय से न्याय के लिए लड़ रहा हूं। आप सभी जानते हैं, शमी को लगता है कि वह बहुत शक्तिशाली है, कि वह एक बड़ा क्रिकेटर है।" 

वहीं हसीन जहां ने पुलिस पर उन्हें शोषण करन का भी आरोप लगाया है। हसीन जहां ने कहा "अगर मैं पश्चिम बंगाल से नहीं होती, अगर ममता बनर्जी हमारी सीएम नहीं होतीं तो मैं यहां सुरक्षित रूप से नहीं रह पाती। अमरोहा (उत्तर प्रदेश) पुलिस मुझे और मेरी बेटी को परेशान करने की कोशिश कर रही थी, यह भगवान की कृपा थी कि वो सफल नहीं रहे। "

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल