1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिकेट का बल्ला नहीं टेनिस रैकेट लेकर मैदान पर उतरे एमएस धोनी, देखें तस्वीरें

क्रिकेट का बल्ला नहीं टेनिस रैकेट लेकर मैदान पर उतरे एमएस धोनी, देखें तस्वीरें

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 28, 2018 09:04 am IST,  Updated : Nov 28, 2018 09:05 am IST

राजधानी के जेएससीए कंट्री क्रिकेट क्लब में टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन हुआ जिसमें खुद एमएस धोनी ने काफी देर तक टेनिस खेला।

क्रिकेट का बल्ला नहीं टेनिस रैकेट लेकर मैदान पर उतरे एमएस धोनी, देखें तस्वीरें- India TV Hindi
क्रिकेट का बल्ला नहीं टेनिस रैकेट लेकर मैदान पर उतरे एमएस धोनी, देखें तस्वीरें   Image Source : PTI

भारत की टी20 टीम से बाहर किए पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मंगलवार को मंगलवार को रांची में झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में क्रिकेट का बल्ला नहीं बल्कि टेनिस रैकेट पकड़े नजर आए। दरअसल राजधानी के जेएससीए कंट्री क्रिकेट क्लब में टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन हुआ जिसमें खुद एमएस धोनी ने काफी देर तक टेनिस खेला। फुटबॉल फैंस धोनी को टेनिस खेलते देख उनके फैंस भी खासे उत्साहित दिखे। 

बता दें कि एमएस धोनी को पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज से फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर किया गया था। हालांकि माना जा रहा है ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद होने वाली वनडे सीरीज में धोनी टीम इंडिया का हिस्सा होंगे। फिलहाल वे अपने खाली समय में घर पर ही अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। 

अभी हाल ही में धोनी ने अपनी बेटी जीवा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला था जिसमें वे दो भाषाओं में उनका हाल पूछ रही हैं। धोनी और जीवा का ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल