1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चेन्नई पहुंचे MS Dhoni, सीएसके के भारतीय खिलाड़ियों के 13 अगस्त को यूएई जाने की संभावना

चेन्नई पहुंचे MS Dhoni, सीएसके के भारतीय खिलाड़ियों के 13 अगस्त को यूएई जाने की संभावना

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 10, 2021 09:44 pm IST,  Updated : Aug 11, 2021 07:03 am IST

सीएसके के सीईओ केएस विश्वनाथन ने पीटीआई को बताया ,‘‘टीम के भारतीय खिलाड़ी, जो भी उपलब्ध होंगे, पूरी संभावना है कि वे 13 अगस्त को यूएई रवाना होंगे।’’

MS Dhoni reached Chennai, Indian players of CSK to go to UAE on August 13- India TV Hindi
MS Dhoni reached Chennai, Indian players of CSK to go to UAE on August 13 Image Source : TWITTER/@CHENNAIIPL

चेन्नई। चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मंगलवार को यहां पहुंचे जहां से टीम के खिलाड़ी यूएई रवाना होंगे। यूएई को अगले महीने इंडियन प्रीमियर लीग के बाकी बचे सत्र की मेजबानी करनी है। सीएसके के अधिकारी ने बताया कि टीम के भारतीय खिलाड़ियों के 13 अगस्त को यूएई रवाना होने की संभावना है। 

सीएसके के सीईओ केएस विश्वनाथन ने पीटीआई को बताया ,‘‘टीम के भारतीय खिलाड़ी, जो भी उपलब्ध होंगे, पूरी संभावना है कि वे 13 अगस्त को यूएई रवाना होंगे।’’ 

प्रशंसकों ने धोनी के चेन्नई पहुंचने का सोशल मीडिया पर जश्न मनाया। सीएसके ने अपने ट्विटर हैंड पर धोनी की तस्वीर साझा करते हुए उनके शहर में पहुंचने की जानकारी दी और लिखा, ‘‘लॉयन डे एंट्री।’’ 

विश्वनाथ ने कहा कि सीएसके के खिलाड़ियों के यूएई रवाना होने से पहले चेन्नई में कोई शिविर नहीं होगा। आईपीएल 2021 के बाकी बचे टूर्नामेंट का आयोजन 19 सितंबर से यूएई में होगा। जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले आने के बाद मई में टूर्नामेंट को बीच में स्थगित कर दिया गया था। 

बीसीसीआई ने इसके बाद बाकी मैचों का आयोजन यूएई में कराने का फैसला किया जो इससे पहले आईपीएल 2020 का सफल आयोजन कर चुका था। 

सीएसके अपने अभियान की शुरुआत 19 सितंबर को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ करेगा। लीग स्थगित होने से पहले धोनी की टीम सात मैचों में 10 अंक के साथ दूसरे स्थान पर चल रही थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल