1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. धोनी के रिटायरमेंट पर वाइफ साक्षी ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, लिखा- मुझे आप पर गर्व है

धोनी के रिटायरमेंट पर वाइफ साक्षी ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, लिखा- मुझे आप पर गर्व है

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 16, 2020 08:16 am IST,  Updated : Aug 16, 2020 09:54 am IST

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की।

धोनी के रिटायरमेंट पर...- India TV Hindi
धोनी के रिटायरमेंट पर वाइफ साक्षी ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, लिखा- मुझे आप पर गर्व है Image Source : PTI

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। धोनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के जरिए अपने संन्यास की जानकारी फैंस के साझा की। उन्होंने लिखा, “धन्यवाद। आपके प्रेम और समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। 7 बजकर 29 मिनट से मुझे रिटायर्ड समझिए।"

धोनी के संन्यास पर हर किसी ने उन्हें अपने अंदाज में रिटायरमेंट की शुभकामनाएं दी जिसमें उनकी वाइफ साक्षी धोनी भी शामिल हैं। साक्षी ने धोनी के लिए इंस्टाग्राम एक भावुक संदेश शेयर किया।

साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “आपने जो हासिल किया है, उस पर आपको गर्व होना चाहिए। खेल में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए बधाई। मुझे आपकी उपलब्धियों और आप पर गर्व है! मुझे यकीन है कि आपने अपने जुनून को अलविदा कहते हुए आंसुओं को रोका होगा। भविष्य के लिए शुभकामनाएं।"

साक्षी ने मशहूर कवि माया एंजेलो का एक कथन भी धोनी के लिए शेयर किया। उन्होंने लिखा, "लोग भूल जाएंगे आपने क्या कहा, लोग भूल जाएंगे आपने क्या किया, लेकिन लोग कभी नहीं भूलेंगे कि आपने उन्हें कैसा अहसास कराया।- माया एंजेलो।"

धोनी सीमित ओवरों के क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान के तौर पर रिटायर हुए हैं। उन्होंने भारत के लिए आईसीसी के तीन बड़ी ट्रॉफियां जीती है जिसमें 2007 टी 20 विश्व कप, 2011 में 50 ओवरों का विश्व कप और 2013 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी शामिल है। उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 2019 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप का सेमीफाइनल खेला था जिसमें भारत को न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल