1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL से पहले धोनी ने की ऑर्गेनिक खेती की शुरुआत, देखें VIDEO

IPL से पहले धोनी ने की ऑर्गेनिक खेती की शुरुआत, देखें VIDEO

 Reported By: IANS
 Published : Feb 27, 2020 01:44 pm IST,  Updated : Feb 27, 2020 01:46 pm IST

धोनी ने बुधवार को अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह 'जैविक खेती' की शुरुआत करते दिख रहे हैं।

IPL से पहले धोनी ने की...- India TV Hindi
IPL से पहले धोनी ने की ऑर्गेनिक खेती की शुरुआत, देखें VIDEO Image Source : MS DHONI

रांची| भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब किसान बन गए हैं। यह सुनकर आपको भले ही आश्चर्य लग रहा हो, परंतु यह सौ फीसदी सही है। जी हां, इसकी जानकारी खुद महेंद्र सिंह धोनी ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो पोस्ट कर दी है।

बुधवार को अपने फेसबुक अकाउंट पर धोनी ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह 'जैविक खेती' की शुरुआत करते दिख रहे हैं। इस वीडियो के साथ धोनी ने लिखा है, "रांची में 20 दिनों में खरबूजा और पपीता की ऑर्गेनिक खेती की शुरुआत की है। इस बार बहुत उत्साहित हूं।" वीडियो में 'माही' खेती शुरू करने से पहले विधिवत ढंग से पूजा-अर्चना करते दिख रहे हैं। इस दौरान वे नारियल भी फोड़ते हैं। इसके बाद धोनी कुछ लोगों के साथ बुआई शुरू करते दिख रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि इन दिनों धोनी रांची में हैं और मित्रों के साथ घूम भी रहे हैं। धौनी जेएससीए स्टेडियम में अभ्यास भी कर रहे हैं और जिम में पसीना भी बहा रहे हैं। धोनी बुधवार को अपने कई पुराने मित्रों के साथ पतरातू घाटी, सिकिदरी घाटी क्षेत्र में प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद भी उठाने भी पहुंचे थे। इस दौरान धोनी खुद कार चला रहे थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल