1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोविड-19 टेस्ट की रिपोर्ट में निगेटिव पाए गए धोनी, कल सीएसके के कैंप में होंगे शामिल

कोविड-19 टेस्ट की रिपोर्ट में निगेटिव पाए गए धोनी, कल सीएसके के कैंप में होंगे शामिल

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 13, 2020 07:37 pm IST,  Updated : Aug 13, 2020 08:25 pm IST

इससे पहले आईपीएल 2020 का आयोजन 29 मार्च से किया जाना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे अनिश्चित समय के लिए टाल दिया गया था।

ms dhoni, chennai super kings, ipl 2020, dhoni csk, csk training camp, chennai super kings training - India TV Hindi
MS Dhoni Image Source : IPLT20.COM

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह कोविड-19 की टेस्ट रिपोर्ट में निगेटिव पाए हैं और वह कल टीम के ट्रेनिंग कैंप के साथ जुड़ सकते हैं। टीम जल्द ही यूएई में अपना ट्रेनिंग कैंप लगाने वाली है। इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन यूएई में खेला जा रहा है। टूर्नामेंट की शुरुआत 19 सितंबर से होगी जबकि फाइनल मुकाबला 10 नवंबर को खेला जाएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक रांची के गुरुनानक अस्पताल ने धोनी के फार्महाउस जाकर उनका सैंपल लिया था। धोनी लॉकडाउन के बाद से ही रांची स्थित अपने फॉर्म हाउस पर रह रहे हैं। इस दौरान वे अपने परिवार के साथ खासकर बेटी जीवा के साथ कई बार खेलते दिखाई दिये।

वहीं फॉर्महाउस में बेटी जीवा के साथ खेलते हुए उनके फोटो और वीडियो ने अक्सर सुर्खियां बटोरी। 

वहीं इससे पहले आईपीएल 2020 का आयोजन 29 मार्च से किया जाना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे अनिश्चित समय के लिए टाल दिया गया था। 

बीसीसीआई के SOP के मुताबिक आईपीएल के सभी फ्रेंचाइजी यूएई रवाना होने से पहले अपने-अपने खिलाड़ियों का कोविड-19 का टेस्ट कराएगा। इस टेस्ट के रिपोर्ट में निगेटिव आने वाले खिलाड़ियों को ही टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए यूएई जाने की मंजूरी मिल पाएगी।

इसके अलावा टूर्नामेंट शुरू होने से पहले यूएई पहुंचने के बाद सभी टीम के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को कम से कम 14 दिन के क्वारंटीन में रहना अनिवार्य होगा।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल