1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सोशल मीडिया पर फैली धोनी के रिटायरमेंट की खबर, भावुक हुए फैंस

सोशल मीडिया पर फैली धोनी के रिटायरमेंट की खबर, भावुक हुए फैंस

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 29, 2019 01:36 pm IST,  Updated : Oct 29, 2019 01:50 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह के रिटायरमेंट की खबर सोमवार से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

MS Dhoni- India TV Hindi
MS Dhoni Image Source : GETTY IMAGES

 वेस्टइंडीज का दौरा किया। वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी वे टी-20 सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे।

इसके अलावा धोनी ने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाल आगामी टी-20 सीरीज में भी हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया। इस दौरान कई बार यह खबर फैली की धोनी जल्द ही क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं लेकिन धोनी खुद इस पर चुप्पी साधे हुए हैं लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसी खबर वायरल हो रही है जिसे जानकर धोनी के फैंस हताश हो सकते हैं।

दरअसल ट्विटर पर सोमवार को अचानक धोनी के रिटायरमेंट को लेकर #dhoniretires ट्रेंड करने लगा जिसके बाद फैंस को लगा कि धोनी ने रिटायरमेंट ले लिया है। यह हैशटैग मंगलवार सुबह तक भी टॉप ट्रेंड बना हुआ है।

 
सोशल मीडिया पर कई फैंस ने धोनी के रिटायरमेंट को क्रिकेट के एक युग का अंत बताया तो कुछ फैंस ने उन्हें एक और वर्ल्ड कप की जीत तक रुकने की सलाह दी। कुछ फैंस ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी के बाद डीआरएस के मामले में भारतीय टीम कमजोर पड़ जाएगी। हालांकि कुछ फैंस को अंदाजा था कि धोनी ने अब तक रिटायरमेंट का एलान नहीं किया है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल