1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इस्लामाबाद को हराकर पहली बार PSL फाइनल में पहुंचा मुल्तान

इस्लामाबाद को हराकर पहली बार PSL फाइनल में पहुंचा मुल्तान

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 22, 2021 01:09 pm IST,  Updated : Jun 22, 2021 01:09 pm IST

दो बार के चैम्पियन इस्लामाबाद युनाइटेड को प्लेआफ में 31 रन से हराकर मुल्तान सुल्तांस ने पहली बार पाकिस्तान सुपर लीग के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

इस्लामाबाद को हराकर...- India TV Hindi
इस्लामाबाद को हराकर पहली बार PSL फाइनल में पहुंचा मुल्तान  Image Source : TWITTER/MULTAN SULTANS

अबुधाबी। दो बार के चैम्पियन इस्लामाबाद युनाइटेड को प्लेआफ में 31 रन से हराकर मुल्तान सुल्तांस ने पहली बार पाकिस्तान सुपर लीग के फाइनल में प्रवेश कर लिया। इस्लामाबाद को फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा जब उसका सामना मंगलवार को पेशावर जाल्मी से होगा। पेशावर ने कराची किंग्स को एलिमिनेटर में एक गेंद बाकी रहते पांच विकेट से हराया ।

मुल्तान के लिये शोएब मकसूद ने 59 और खुशदिल शाह ने 22 गेंद में 42 रन बनाये । मुल्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 180 रन बनाये । इस्लामाबाद की टीम 19 ओवर में 149 रन पर आउट हो गई । सोहेल तनवीर ने 17 रन देकर तीन और जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजाराबानी ने 31 रन देकर तीन विकेट लिये । तनवीर ने फॉर्म में चल रहे कोलिन मुनरो (0), उस्मान ख्वाजा (40 गेंद में 70 रन) और शाह को पवेलियन भेजा ।

दूसरे मैच में कराची ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बाबर आजम के 53 रन की मदद से सात विकेट पर 175 रन बनाये । तिसारा परेरा ने 18 गेंद में 37 रन की पारी खेली । जवाब में पेशावर के लिये हजरतुल्लाह जजाइ ने 38 गेंद में 10 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 77 रन बनाये । उन्होंने कामरान अकमल के साथ 49 रन जोड़े । शोएब मलिक 19वें ओवर में 30 रन बनाकर आउट हो गए । 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल