1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोरोना महामारी के कारण स्थगित हुई मुंबई टी-20 लीग

कोरोना महामारी के कारण स्थगित हुई मुंबई टी-20 लीग

 Reported By: IANS
 Published : Apr 29, 2021 03:41 pm IST,  Updated : Apr 29, 2021 03:41 pm IST

एमसीए ने देश में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए आगामी टी20 लीग को स्थगित करने का फैसला किया है।

Bat and Ball- India TV Hindi
Bat and Ball Image Source : GETTY

मुंबई| मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने देश में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए आगामी टी20 लीग को स्थगित करने का फैसला किया है। टी20 मुंबई लीग संचालन परिषद के चेयरमैन मिलिंद नारवेकर ने कहा कि सरकारी तंत्र का कार्यभार कम करने के लिये यह फैसला किया गया है।

एमसीए ने एक बयान में कहा, "मौजूदा स्थिति को देखते हुए (एमसीए) अध्यक्ष विजय पाटिल और चेयरमैन होने के नाते मैंने अगले नोटिस तक टी20 मुंबई लीग का आयोजन नहीं करने का फैसला किया। सरकारी मशीनरी पर भार कम करने का यह हमारा तरीका है और हम यह सुनिश्चित भी करना चाहते हैं हर कोई सुरक्षित रहे।"

मुंबई टी20 लीग का यह तीसरा संस्करण था। इससे पहले 2018 और 2019 में इस लीग का आयोजन हुआ था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल