1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. नागपुर T20: इंग्लैंड करेगा अंपायर के LBW फ़ैसले की शिकायत

नागपुर T20: इंग्लैंड करेगा अंपायर के LBW फ़ैसले की शिकायत

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 30, 2017 11:18 am IST,  Updated : Jan 30, 2017 11:18 am IST

नागपुर टी20 मैच के आख़िरी ओवर में जो रुट को lbw दिया जाना इंग्लैंड के गले नहीं उतर रहा है अब वह मैच रेफ़री एंडी पेक्रॉफ़्ट से इसकी शिकायत करेगा। ग़ौरतलब है कि आख़िरी ओवर

Joe Root- India TV Hindi
Joe Root

नागपुर टी20 मैच के आख़िरी ओवर में जो रुट को lbw दिया जाना इंग्लैंड के गले नहीं उतर रहा है अब वह मैच रेफ़री एंडी पेक्रॉफ़्ट से इसकी शिकायत करेगा। ग़ौरतलब है कि आख़िरी ओवर में इंग्लैंड को जीत के लिए 8 रन बनाने थे लेकिन अंपायर शम्शुद्दीन ने रुट को पहली ही बॉल पर lbw करारा दिया जबकि बॉल पहले उनके पैड से लगी थी। 

डेली मेल के अनुसार इंग्लैंड के कप्तान मॉर्गन भी इस फ़ैसले से काफी नाराज़ हैं। इस फ़ैसले की वजह से भारत ने ये मैच 5 रन से जीत लिया और तीन मैचों की सिरीज़ में 1-1 से बराबरी कर ली। 

मॉर्गन ने कहा, 'ऐसे बल्लेबाज़ का विकेट खोना जो ऐसी पिच पर 40 बॉल खेल चुका हो जिस पर रन बनाना मुश्किल हो, बहुत बड़ा धक्का है और इसकी क़ीमत मैच से चुकानी पड़ी। अगले मैच के पहले इस पर द्यान देना होगा और हम ज़रुर देंगे।'

इस फ़ैसले से इंग्लैंड ख़ेमा कितना नाराज़ था इसका अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि इंग्लैंड के कोच ट्रेवर बेलिस और पॉल फ़ारब्रास ने मैच ख़त्म होने के बाद अंपायर से ठीक से हाथ भी नहीं मिलाया। 

दिलचस्प बात ये है कि मामला यहीं ख़त्म नहीं होता क्योंकि तीसरा और निर्णायक मैच बेंगलुरु में बुधवार को होना है और इस मैच में भी शम्सुद्दीन ही अंपायरिंग करेंगे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल