1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. नरेन पर ऑफस्पिन गेंद फेंकने पर लगा प्रतिबंध

नरेन पर ऑफस्पिन गेंद फेंकने पर लगा प्रतिबंध

 Written By: IANS
 Published : Apr 29, 2015 05:03 pm IST,  Updated : Apr 29, 2015 08:06 pm IST

मुंबई: कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिन गेंदबाज कैरेबियाई सुनील नरेन को संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा संस्करण में ऑफ स्पिन गेंदें फेंकने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। भारतीय

नरेन पर ऑफस्पिन गेंद...- India TV Hindi
नरेन पर ऑफस्पिन गेंद फेंकने पर लगा प्रतिबंध

मुंबई: कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिन गेंदबाज कैरेबियाई सुनील नरेन को संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा संस्करण में ऑफ स्पिन गेंदें फेंकने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने संदिग्ध गेंदबाजी ऐक्शन के कारण यह निर्णय लिया और बुधवार को एक विज्ञप्ति जारी कर इसकी घोषणा की।

नरेन को हालांकि दूसरे किस्म की गेंदें फेंकने की इजाजत है। नरेन पर आईपीएल-8 में अपनी टीम की ओर से हिस्सा लेने पर भी रोक नहीं है।

बीसीसीआई के सचिव अनुराग ठाकुर द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है, "नरेन की ऑफ स्पिन गेंदबाजी ऐक्शन लॉ ऑफ क्रिकेट के लॉ 24.2 का उल्लंघन करता है। इसलिए नरेन पर बीसीसीआई द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में ऑफ स्पिन गेंदबाजी करने से प्रतिबंधित किया जाता है।"

आईपीएल-8 में 22 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हुए मैच के दौरान नरेन की कुछ गेंदों को लेकर मैच अधिकारियों द्वारा संदिग्ध ऐक्शन की शिकायत की गई थी, जिसके बाद नरेन चेन्नई स्थित श्री रामचंद्र आथ्रेस्कोपी एंड स्पोर्ट्स साइंस सेंटर अपनी गेंदबाजी ऐक्शन की बायोमेकेनिकल जांच करवाने पहुंचे।

उनकी जांच के परिणाम के आधार पर बीसीसीआई ने उन्हें कुछ विशेष गेंदें डालने से प्रतिबंधित किया है। बीसीसीआई ने अपनी विज्ञप्ति में कहा है कि यदि आगामी मैचों के दौरान नरेन प्रतिबंधित गेंदें डालते हैं तो मैच अधिकारी उनकी उन गेंदों को 'नो बॉल' दे सकते हैं तथा मैच के बाद एक रिपोर्ट जारी करेंगे।

बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाले सभी प्रतियोगिताओं में नरेन पर यह प्रतिबंध लागू रहेगा।

नरेन हालांकि अपने गेंदबाजी एक्शन में सुधार की कोशिशों को जारी रख सकते हैं और इसके बाद दोबारा एक्शन जांच की अपील कर सकते हैं।

इससे पहले पिछले साल चैम्पियंस लीग टी-20 टूर्नामेंट के दौरान भी नरेन के एक्शन पर सवाल उठे थे और बीसीसीआई ने उनकी गेंदबाजी पर रोक लगाई थी। इस वजह से नरेन चैम्पियंस लीग का फाइनल नहीं खेल सके थे।

गौरतलब है कि मौजूदा चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस संस्करण के शुरू होने से पूर्व कहा था कि अगर नरेन को खेलने की इजाजत नहीं मिलती है तो वह भी इस लीग में नहीं खेलेगा।

आईपीएल-8 के शुरू होने से पूर्व हालांकि नरेन के एक्शन की जांच के बाद उन्हें दोबारा गेंदबाजी की इजाजत दे दी गई।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल