1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. डेविड वार्नर के मुताबिक नटराजन के पास अच्छी लाइन-लैंग्थ

डेविड वार्नर के मुताबिक नटराजन के पास अच्छी लाइन-लैंग्थ

 Reported By: IANS
 Published : Jan 02, 2021 06:32 pm IST,  Updated : Jan 02, 2021 06:32 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के सालमी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने शनिवार को भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी.नटराजन की तारीफ की है।

डेविड वार्नर के...- India TV Hindi
डेविड वार्नर के मुताबिक नटराजन के पास अच्छी लाइन-लैंग्थ Image Source : GETTY

मेलबर्न| ऑस्ट्रेलिया के सालमी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने शनिवार को भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी.नटराजन की तारीफ की है और कहा कि उनके पास अच्छी लाइन-लैंग्थ है। वार्नर ने हालांकि इस बात पर कोई जवाब नहीं दिया कि अगर नटराजन आखिरी के दो टेस्ट मैचों में खेलते हैं तो वह उनका सामना कैसे करेंगे।

नटराजन और वार्नर दोनों आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं। वार्नर हैदराबाद के कप्तान हैं। नटराजन ने इस साल आईपीएल पदार्पण किया और 16 मैचों में 16 विकेट लिए थे। इसके बाद वह आस्ट्रेलिया दौरे पर नेट गेंदबाज के तौर पर भारतीय टीम में शामिल किए गए थे।

सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती हुए सौरव गांगुली

चोटों के कारण उन्हें हालांकि टी-20 और वनडे पदार्पण का मौका मिला। उमेश यादव के चोटिल होने के बाद वह टेस्ट टीम में भी शामिल किए गए। वार्नर ने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, "मुझे पता नहीं। मैं उनके रणजी ट्रॉफी के आंकड़े नहीं जानता। मुझे पता है कि उनके पास अच्छी लाइन-लैंग्थ है, लेकिन टेस्ट में लगातार ओवर फेंकना एक अलग बात है। मैं 100 फीसदी आश्वास्त नहीं हूं।"

आईपीएल के 14वें सीजन से बाहर हुए डेल स्टेन, संन्यास पर लिया बड़ा फैसला

वार्नर ने कहा, "मुझे लगता है कि नटारजन के लिए यह बड़ी बात है। वह यहां अपने पहले बच्चे के जन्म को छोड़कर नेट गेंदबाज के तौर पर टीम में आए थे। उनको बधाई और वह काफी अच्छे गेंदबाज हैं। मुझे यह देखना का मौका मिला और आईपीएल में उनकी कप्तानी करने का मौका मिला। मैं उन्हें बधाई देता हूं। उन्हें जब मौका मिलेगा, हम जानते हैं कि वह काफी सहज हैं और जानते हैं कि उन्हें क्या करना है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल