1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑल ब्लैक लुक में बेबी अगस्त्य के साथ शेयर की नताशा ने Pic, डैडी पांड्या ने किया ऐसा कमेंट

ऑल ब्लैक लुक में बेबी अगस्त्य के साथ शेयर की नताशा ने Pic, डैडी पांड्या ने किया ऐसा कमेंट

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 14, 2021 11:12 pm IST,  Updated : Jul 14, 2021 11:12 pm IST

नताशा ने एक फोटो शेयर की जिसमें उन्होंने ब्लैक टॉप और ब्लैक स्कर्ट पहना है।

ऑल ब्लैक लुक में बेबी...- India TV Hindi
ऑल ब्लैक लुक में बेबी अगस्त्य के साथ शेयर की नताशा ने Pic, डैडी पांड्या ने किया ऐसा कमेंट Image Source : INSTAGRAM HANDLE/@NATASASTANKOVIC__

भारतीय स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की पत्नी और सर्बियाई एक्ट्रेस नताशा स्टेंकोविच इन दिनों अपने बेटे अगस्त्य के साथ क्वॉलिटी टाइम बिता रही हैं। वे इन दिनों अगस्त्य को लेकर अपने माता-पिता के घर गई हैं। वे आए दिन बेबी अगस्त्य के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं।

उन्होंने हाल ही में एक फोटो शेयर की जिसमें उन्होंने ब्लैक टॉप और ब्लैक स्कर्ट पहना है। वे इस ऑल ब्लैक लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

इस फोटो पर अगस्त्य के पिता हार्दिक पांड्या ने भी कमेंट किया। उन्होंने सिर्फ रेड हर्ट वाली इमोजी बनाई। इस फोटो में अगस्त्य बेहद क्यूट नजर आ रहे हैं। इस फोटो पर अब तक ढाई लाख से ज्यादा लाइक आ चुके हैं।

वाइफ रितिका के साथ 'हिटमैन' ने शेयर की Pic, लिखा रोमांटिक कैप्शन

गौरतलब है कि इन दिनों हार्दिक पांड्या अपने श्रीलंकाई दौरे पर हैं। उन्हें 18 जुलाई से वनडे सीरीज खेलनी है। उसके बाद वे श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज भी खेलेंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल