1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Lords टेस्ट में 40 विकेट गिरने के बावजूद बने रिकॉर्ड 1610 रन

Lords टेस्ट में 40 विकेट गिरने के बावजूद बने रिकॉर्ड 1610 रन

 Written By: PTI
 Published : May 26, 2015 04:00 pm IST,  Updated : May 26, 2015 04:02 pm IST

लंदन: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खत्म हुए पहले टेस्ट मैच में कुल 1610 रन बने, जो क्रिकेट के मक्का यानी लॉर्ड्स में किसी एक मैच में बने सबसे ज्यादा रन का नया रिकॉर्ड है।

Lords में बना नया रिकॉर्ड,...- India TV Hindi
Lords में बना नया रिकॉर्ड, एक मैच में 1610 रन !

लंदन: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खत्म हुए पहले टेस्ट मैच में कुल 1610 रन बने, जो क्रिकेट के मक्का यानी लॉर्ड्स में किसी एक मैच में बने सबसे ज्यादा रन का नया रिकॉर्ड है।

इंग्लैंड ने पहली पारी में 134 रन से पिछड़ने के बावजूद ये मैच 124 रन से जीतकर दो मैचों की सीरीज़ में 1-0 से बढ़त बना ली। उसने पहली पारी में 389 रन बनाए जिसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 523 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 478 रन बनाए और फिर 345 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे न्यूजीलैंड को 220 रन पर ढेर कर दिया। 


रिकॉर्ड में Lords
इस तरह से मैच में कुल 1610 रन बने। लॉर्ड्स पर साल 1884 से लेकर अब तक 130 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। लेकिन ये कुल तीसरा अवसर है जबक यहां एक मैच में 1600 से ज्यादा रन बने। इस मैदान पर इससे पहले एक मैच में सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड 1603 रन था, जो साल 1990 में इंग्लैंड और भारत के बीच खेले गए टेस्ट मैच में बना था। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 1930 में खेले गए मैच में इस मैदान पर 1601 रन बने थे। संयोग से इन तीनों ही मैचों के परिणाम निकले।


यही नहीं सभी 40 विकेट गिरने पर मैच में सर्वाधिक रन के रिकॉर्ड में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड का मैच पांचवें स्थान पर है। ओवरऑल रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिय और इंग्लैंड के बीच 1921 में मेलबर्न में खेले गए मैच के नाम पर है, जिसमें 1753 रन बने थे। असल में 1925 के बाद ये पहला अवसर है जब किसी मैच में सभी 40 विकेट गिरने के बाद 1600 से अधिक रन बने।    

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल