1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RCB में नाथन कुल्टर नाइल की जगह लेगा ये विस्फोटक बल्लेबाज

RCB में नाथन कुल्टर नाइल की जगह लेगा ये विस्फोटक बल्लेबाज

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 24, 2018 04:28 pm IST,  Updated : Mar 24, 2018 04:28 pm IST

नियमों के तहत आरसीबी को रजिस्टर्ड एंड अवेलेबल प्लेयर्स पूल (आरएपीपी ) में से एक विकल्प चुनने की अनुमति थी।

नाथन कूल्टर नाइल- India TV Hindi
नाथन कूल्टर नाइल

नयी दिल्ली: न्यूजीलैंड के हरफनमौला कोरे एंडरसन इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र में रायल चैलेंजर्स बेंगलूर टीम में चोटिल ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल की जगह लेंगे। 

आईपीएल की तकनीकी समिति ने आज इसकी पुष्टि की। पिछले सत्र में कोलकाता नाइटराइडर्स के लिये आठ मैचों में 15 विकेट लेने वाले कूल्टर नाइल चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो गए हैं। 

नियमों के तहत आरसीबी को रजिस्टर्ड एंड अवेलेबल प्लेयर्स पूल (आरएपीपी ) में से एक विकल्प चुनने की अनुमति थी और फ्रेंचाइजी ने एंडरसन को उनकी बेस प्राइज दो करोड़ रूपये पर चुना।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल