1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड सीरीज और WTC फाइनल के लिए लंदन पहुंचे न्यूजीलैंड के टेस्ट खिलाड़ी

इंग्लैंड सीरीज और WTC फाइनल के लिए लंदन पहुंचे न्यूजीलैंड के टेस्ट खिलाड़ी

 Reported By: IANS
 Published : May 17, 2021 10:16 am IST,  Updated : May 17, 2021 10:16 am IST

न्यूजीलैंड के अधिकांश टेस्ट खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों की सीरीज और भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए लंदन पहुंच गए।

इंग्लैंड सीरीज और WTC...- India TV Hindi
इंग्लैंड सीरीज और WTC फाइनल के लिए लंदन पहुंचे न्यूजीलैंड के टेस्ट खिलाड़ी  Image Source : GETTY

न्यूजीलैंड के अधिकांश टेस्ट खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों की सीरीज और भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए लंदन पहुंच गए। ये सभी खिलाड़ी सिंगापुर के रास्ते ऑकलैंड से उड़ान भरने के बाद रविवार दोपहर यहां पहुंचे और उन्हें साउथेम्प्टन के एजेस बाउल में स्थानांतरित कर दिया गया जहां वे दौरे के पहले दो सप्ताह के लिए रहेंगे।

टेस्ट सीरीज का पहला मैच 2 जून से लंदन में शुरू होगा, जबकि दूसरा मैच 10 जून से बर्मिंघम में खेला जाना है। वहीं, भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 18 जून से साउथेम्प्टन में शुरू होगा।

न्यूजीलैंड क्रिकेट प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, "न्यूजीलैंड के खिलाड़ी सख्त स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं, जिसमें प्रस्थान पूर्व टीकाकरण और कोविड परीक्षण शामिल हैं। इसके साथ ही मास्क और हैंड सैनिटाइज़र से लैस मेडिकल बैग प्राप्त करना भी शामिल है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल