1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंची न्यूजीलैंड की टीम

विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंची न्यूजीलैंड की टीम

 Edited By: IANS
 Published : Dec 16, 2020 07:58 am IST,  Updated : Dec 16, 2020 07:58 am IST

ऑस्ट्रेलिया 82.2 अंकों के साथ टॉप पर है जबकि भारत 75 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। इंग्लैंड 60.8 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप-4 में है।

New Zealand, India, England, Australia, sports, cricket- India TV Hindi
New Zealand Image Source : PTI

वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करने के बाद न्यूजीलैंड 62.5 प्रतिशत अंकों के साथ आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की अंकतालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। डब्ल्यूटीसी के तहत, न्यूजीलैंड अब चार सीरीज में पांच मैच जीत चुका है और अब उसके 300 अंक हो गए हैं।

कोरोना वायरस महामारी के कारण कई सीरीज और मैच पूरे नहीं किए जा सकते हैं। इसे देखते हुए आईसीसी ने हाल में ओवरऑल प्वाइंट के बजाय नई अंक प्रणाली लागू की थी।

ऑस्ट्रेलिया 82.2 अंकों के साथ टॉप पर है जबकि भारत 75 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। इंग्लैंड 60.8 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप-4 में है।

अगले साल जून में होने वाले आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में अंकतालिका में टॉप टीमें खेलेगी।

न्यूजीलैंड ने सोमवार को ही वेस्टइंडीज को पारी और 12 रन से हराया था। उसने पहला टेस्ट भी पारी और 134 रन से जीता था। न्यूजीलैंड को अब पाकिस्तान के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल