1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेट मैट पूरे का 90 साल की उम्र में हुआ निधन

न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेट मैट पूरे का 90 साल की उम्र में हुआ निधन

 Edited By: Bhasha
 Published : Jun 13, 2020 03:03 pm IST,  Updated : Jun 13, 2020 03:03 pm IST

ऑल राउंडर पूरे का करियर संक्षिप्त रहा जिसमें उन्होंने 1953 से लेकर 1956 तक दो महान खिलाड़ी बर्ट सुटक्लिफ और जॉन रीड के साथ 14 टेस्ट मैच खेले थे। 

New Zealand, Test cricketer,  Matt Poore,- India TV Hindi
Cricket  Image Source : GETTY IMAGES

न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेट मैट पूरे का निधन हो गया जिन्हें 1955 में बेंगलुरू में एक मैच के दौरान आवारा कुत्ते को पकड़ने के लिये याद किया जाता है। वह 90 वर्ष के थे। बेंगलुरू में कुत्ते को पकड़ने के बाद उन्हें 12 एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने पड़े थे। 

स्टफ डॉट काम एनजेड के अनुसार पूरे, ‘‘बेंगलुरू में न्यूजीलैंड के लिये खेल रहे थे और जब एक आवारा कुत्ता मैदान पर आ गया तो वह उसे पकड़ने में हिचकिचाये नहीं। ’’ 

रिपोर्ट के अनुसार वह कुत्ते को पिच से दूर ले गये थे लेकिन राष्ट्रीय टीम में यह डर बैठ गया था कि इस कुत्ते से उन्हें रेबीज हो गयी होगी। 

इसके अनुसार पूरे के बेटे रिचर्ड ने कहा, ‘‘टूर पर कोई डॉक्टर उनके साथ नहीं था, जिसे पूरे को अगले दो हफ्तों के लिये प्रत्येक दिन एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने पड़े। उन्हें करीब 12 इंजेक्शन लगवाने पड़े जिनमें से कुछ उनके साथियों ने लगाये थे। ’’ 

ऑल राउंडर पूरे का करियर संक्षिप्त रहा जिसमें उन्होंने 1953 से लेकर 1956 तक दो महान खिलाड़ी बर्ट सुटक्लिफ और जॉन रीड के साथ 14 टेस्ट मैच खेले थे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल