1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी20 मैच में छक्कों की बारिश करते हुए इस बल्लेबाज ने जड़ा तूफानी शतक, फिर भी मिली निराशा

टी20 मैच में छक्कों की बारिश करते हुए इस बल्लेबाज ने जड़ा तूफानी शतक, फिर भी मिली निराशा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 11, 2021 09:49 am IST,  Updated : Feb 11, 2021 09:49 am IST

न्यूजीलैंड के एक बल्लेबाज ने अपने बल्ले से तबाही मचाते हुए तूफानी पारी खेली है। जिस दौरान उसने सिर्फ एक चौका मारा जबकि मैदान में छक्कों की बारिश कर डाली। 

Will Young- India TV Hindi
Will Young Image Source : TWITTER- @BLACKCAPS

ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग समाप्त होने के बाद अब उसके पडोसी देश न्यूजीलैंड में इन दिनों सुपर स्मैश टी20 लीग खेली जा रही है, जिसमें न्यूजीलैंड के एक बल्लेबाज ने अपने बल्ले से तबाही मचाते हुए तूफानी पारी खेली है। जिस दौरान उसने सिर्फ एक चौका मारा जबकि मैदान में छक्कों की बारिश कर डाली। हालांकि तूफानी पारी खेलने के बावजूद उसकी टीम को अंत में हार का सामना करना पड़ा। 

दरअसल, न्यूजीलैंड की सुपर स्‍मैश टी20 लीग में सेंट्रल डिस्ट्रिक्‍ट्स और केंटरबरी के बीच मैच खेला जा रहा था। जिसमें सेंट्रल डिस्ट्रिक्‍ट्स की तरफ से खेलने वाले सलामी बल्लेबाज विल यंग ने अपने बल्ले से तबाही मचाते हुए शानदार शतक जड़ डाला। 28 साल के विल ने केंटरबरी के सभी गेंदबाजों पर हमला बोलते हुए  महज 46 गेंदों पर शतक जड़ दिया। जिसमें 60 रन तो अकेले उन्‍होंने 10 छक्‍कों की मदद से बना डाले। इस तरह 101 रनों की पारी खेलने के बाद वो अंत में रन आउट होकर पवेलियन चलते बने। जिसके चलते उनकी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 180 रन बना डाले। 

वहीं इसके बाद केंटरबरी की शुरुआत तो खराब रही और उसने अपने 4 विकेट सिर्फ 38 रन पर खो दिए। हालांकि बाद में कैम फ्लेचर और डेरिल मिचेल ने जबरदस्‍त बल्‍लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिला दी। उनकी तरफ से मिचेल ने  58 गेंदों पर 7 चौकों और 4 छक्‍कों की मदद से 88 रन तो फ्लेचर ने पवेलियन लौटने से पहले 42 गेंदों पर 72 रन की पारी में 4 चौके और 5 छक्‍के जड़े।

बता दें कि विल यंग वही बल्लेबाज हैं जो अंडर19 वर्ल्‍ड कप में न्‍यूजीलैंड की टीम की कप्‍तानी कर चुके हैं और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे वार्मअप सीरीज में दो शतकों और एक अर्धशतक की मदद से 301 रन बना चुके हैं। इस तरह उनका शानदार खेल जारी है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल