1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बांग्लादेश की जीत के बाद रोमांचक हुई निदाहास ट्रॉफी, भारत नहीं बल्कि ये टीम है टॉप पर

बांग्लादेश की जीत के बाद रोमांचक हुई निदाहास ट्रॉफी, भारत नहीं बल्कि ये टीम है टॉप पर

 Written By: Manoj Shukla
 Published : Mar 11, 2018 12:28 pm IST,  Updated : Mar 11, 2018 12:28 pm IST

बांग्लादेश के उलटफेर ने निदाहास ट्रॉफी को रोमांचक मोड़ पर पहुंचाया।

रोमांचक हुई निदाहास...- India TV Hindi
रोमांचक हुई निदाहास ट्रॉफी

बांग्लादेश की जीत के बाद निदाहास ट्रॉफी अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है। शायद ही किसी ने सोचा होगा कि बांग्लादेश की टीम श्रीलंका को हरा देगी। लेकिन क्रिकेट के खेल को अनिश्तताओं का खेल कहा जाता है और शायद यही वजह है कि ये खेल दुनिया का सबसे लोकप्रिय खले भी है। बांग्लादेश के उलटफेर के बाद तीनों टीमों के खाते में एक जीत और एक हार है। तीनों ही टीमों ने 2-2 मैच खेल लिए हैं और इतने ही मैच और बचे हुए हैं।

टीम

मैच

जीत

हार

कोई परिणाम नहीं

प्वॉइंट्स

नेट रनरेट

श्रीलंका

2

1

1

0

 2

0.297

भारत

2

1

1

0

2

-0.04

बांग्लादेश

2

1

1

0

2

-0.23

प्वॉइंट्स टेबल की बात करें तो श्रीलंका की टीम नेट रनरेट के आधार पर पहले, भारत दूसरे और बांग्लादेश की टीम तीसरे स्थान पर है। श्रीलंका का नेटरन रेट +0.297, भारत का नेट रनरेट -0.040 और बांग्लादेश का नेट रनरेट -0.231 है। टूर्नामेंट का पहला मैच भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया था। उस मैच को श्रीलंका की टीम ने अपने नाम कर लिया था।

इसके बाद दूसरा मैच भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया, इस मैच में भारत ने जीत हासिल कर टूर्नामेंट में अपनी जीत का खाता खोला। वहीं श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश ने हर किसी को चौंकाते हुए मुकाबला जीत लिया और टूर्नामेंट को रोमांचक बना दिया। अब सोमवार को भारत और श्रीलंका के बीच मैच खेला जाएगा। दोनों देशों के लिए ये मुकाबला बेहद अहम होगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल