1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. निदाहास ट्रॉफ़ी: रोहित शर्मा ने तोड़ा युवराज सिंह का ये रिकॉर्ड

निदाहास ट्रॉफ़ी: रोहित शर्मा ने तोड़ा युवराज सिंह का ये रिकॉर्ड

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 14, 2018 09:35 pm IST,  Updated : Mar 14, 2018 09:35 pm IST

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने आज यहां बांग्लादेश के खिलाफ ट्राई सिरीज़ के मैच में न सिर्फ फ़ॉर्म में वापसी की बल्कि युवराज सिंह का एक रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.

Rohit Sharma- India TV Hindi
Rohit Sharma

कोलंबो: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने आज यहां बांग्लादेश के खिलाफ ट्राई सिरीज़ के मैच में न सिर्फ फ़ॉर्म में वापसी की बल्कि युवराज सिंह का एक रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. 

रोहित शर्मा ने 61 बॉलों पर 89 रन बनाए जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल हैं. पांचवे छक्के के साथ ही टी-20 में रोहित के छक्कों की संख्या 75 हो गई. वह इतने छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. इसके पहले टी-20 में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम था.

बता दें कि रोहित शर्मा विराट कोहली की ग़ैरहाज़िरी में कप्तानी कर रहे हैं. कोहली को आराम दिया गया है. रोहित साउथ अफ़्रीका दौरे से खऱाब फ़ॉर्म में चल रहे थे. इस सिरीज़ में भी रोहित ने तीन मैचों में 0, 17 और 11 रन बनाए थे लेकिन चौथे मैच में उन्होंने धमाकेदार वापसी की.

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल